1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. MSMEs की चमक उठेगी किस्मत, भारत-न्यूजीलैंड FTA से मिलेगा बंपर कमाई करने का मौका

MSMEs की चमक उठेगी किस्मत, भारत-न्यूजीलैंड FTA से मिलेगा बंपर कमाई करने का मौका

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 27, 2026 07:10 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 07:10 pm IST

ये एफटीए एमएसएमई के साथ ही छात्रों और कुशल पेशेवरों के लिए अवसरों का विस्तार करेगा और कृषि उत्पादकता और निवेश प्रतिबद्धताओं को भी बढ़ावा देगा।

India-New Zealand, India-New Zealand Trade, India-New Zealand FTA, FTA, free trade agreement, MSME, - India TV Hindi
भारत-न्यूजीलैंड FTA से MSMEs को मिलेगा जबरदस्त फायदा Image Source : PIXABAY

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए एफटीए से MSME समेत कई सेक्टरों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। इस एफटीए से MSME की किस्मत चमक उठेगी और उन्हें बंपर कमाई करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दोनों देशों की साझेदारी में एक ऐतिहासिक क्षण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि ये समझौता किसानों, युवाओं, महिलाओं, एमएसएमई, स्टार्टअप और छात्रों सहित अन्य वर्गों को काफी फायदा पहुंचाएगा। मोदी ने ये भी कहा कि न्यूजीलैंड की 20 अरब डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता कृषि, विनिर्माण, नवाचार और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करेगी। इससे दोनों देशों के लिए अधिक समृद्ध और गतिशील भविष्य का रास्ता खुलेगा। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ''आज भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी में एक ऐतिहासिक क्षण है। मुझे खुशी है कि आज हस्ताक्षर किए गए भारत-न्यूजीलैंड एफटीए हमारी विकासात्मक साझेदारी को अभूतपूर्व गति देगा। ये उस मजबूत भरोसे, साझा मूल्यों और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, जो हमारे दोनों देशों को जोड़ते हैं। ये समझौता हमारे किसानों, युवाओं, महिलाओं, एमएसएमई, कारीगरों, स्टार्टअप, छात्रों और नवाचार करने वालों को बहुत फायदा पहुंचाएगा। ये विकास के नए रास्ते खोलेगा, अवसर पैदा करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हमारे तालमेल को मजबूत करेगा।'' 

छात्रों और कुशल पेशेवरों को मिलेंगे मौके

इससे पहले, मोदी ने कहा कि एफटीए छात्रों और कुशल पेशेवरों के लिए अवसरों का विस्तार करने के साथ ही कृषि उत्पादकता और निवेश प्रतिबद्धताओं को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के हवाले से कहा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के तहत भारतीय निर्यात पर शुल्क हट जाएगा, जिससे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा और एमएसएमई मजबूत होंगे, जबकि ये भी सुनिश्चित किया गया है कि कृषि और डेयरी जैसे क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित रहें। भारत और न्यूजीलैंड ने सोमवार को द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने हस्ताक्षर किए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा