1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 7 रुपये के स्टॉक का भाव ₹5666 पहुंचा, TATA Group की है कंपनी, 1 लाख का निवेश बना 8 करोड़

7 रुपये के स्टॉक का भाव ₹5666 पहुंचा, TATA Group की है कंपनी, 1 लाख का निवेश बना 8 करोड़

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Apr 02, 2025 08:03 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 08:03 pm IST

टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट लि.का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत बढ़कर 496.54 करोड़ रुपये हो गया।

Tata Group Stock - India TV Hindi
टाटा ग्रुप स्टॉक Image Source : FILE

Multibagger stock: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट का स्टॉक एक मल्टीबैगर स्टॉक है। इस कंपनी ने पिछले 25 साल में अपने निवेशकां को 57,309% का बंपर रिटर्न दिया है। आपको बता दें कि साल 2000 में ट्रेंट के स्टॉक का भाव 6.60 रुपये था। वहीं, आज इसका भाव बढ़कर 5,666 रुपये पहुंच गया है। इस तरह इस स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 2002 में 1 लाख रुपये निवेश किया होगा तो आज वह 8 करोड़ रुपये का मालिक होगा। पिछले पांच सालों में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 1,158% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में पांच साल पहले ₹1 लाख का निवेश किया होगा तो वह आज बढ़कर ₹12.5 लाख हो गया होगा।

बड़ी गिरावट के बाद अब लौटी तेजी

हालांकि, हाल के दिनों में टाटा समूह के शेयर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले एक साल में इस स्टॉक में 44 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, हालांकि, पिछले छह महीनों में इसमें 26.58 प्रतिशत की गिरावट आई है।वर्ष-दर-वर्ष (YTD) आधार पर, स्टॉक में 20.92 प्रतिशत की गिरावट आई है। स्टॉक का भाव 8200 रुपये तक पहुंचा था। 

ट्रेंट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 40% बढ़ा 

टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट लि.का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत बढ़कर 496.54 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को स्टोर नेटवर्क के विस्तार और आकर्षक मूल्य प्रस्तावों में वृद्धि से यह लाभ हुआ। ट्रेंट लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 370.64 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। ट्रेंट लि.वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार ब्रांड नामों से खुदरा स्टोर संचालित करती है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन से एकीकृत आय 34.32 प्रतिशत बढ़कर 4,656.56 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 3,466.62 करोड़ रुपये थी। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 32 प्रतिशत बढ़कर 4,096.08 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन अवधि में कुल एकीकृत आय 33 प्रतिशत बढ़कर 4,715.64 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा