1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में खाद की कोई कमी नहीं, सरकार बोली- 2025 की तुलना में दोगुना है DAP भंडार

देश में खाद की कोई कमी नहीं, सरकार बोली- 2025 की तुलना में दोगुना है DAP भंडार

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 15, 2026 11:31 am IST,  Updated : Mar 15, 2026 11:31 am IST

रणधीर जायसवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत का DAP भंडार 2025 की तुलना में दोगुना है, जबकि NPA की स्थिति भी पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है।

Fertilizer, Fertilizer shortage, Fertilizer stock, dap, dap stock, npa, npa stock- India TV Hindi
सामान्य खपत से ज्यादा है घरेलू उत्पादन Image Source : HTTPS://X.COM/IFFCO_RJ

सरकार ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद देश में खाद की कोई कमी नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया कि यूरिया और अन्य पोषक तत्वों का भंडार ''पर्याप्त से ज्यादा'' है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत के अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने भी उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया है। पश्चिम एशिया संकट से जुड़े घटनाक्रमों पर एक अंतर मंत्रालयी मीडिया ब्रीफिंग में जायसवाल ने कहा, ''मैं आपको बता सकता हूं कि इस समय भारत के पास उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है, खासतौर पर आगामी खरीफ सत्र के लिए। हमारे पास यूरिया का भंडार पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में ज्यादा है।'' 

देश में 2025 की तुलना में DAP भंडार दोगुना

रणधीर जायसवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत का DAP (डाइअमोनियम फॉस्फेट) भंडार 2025 की तुलना में दोगुना है, जबकि NPA (नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम) की स्थिति भी पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है। उन्होंने विश्लेषकों से आग्रह किया कि वे तथ्यात्मक स्थिति को देखें और अधूरी जानकारी के आधार पर घबराहट न फैलाएं।

सामान्य खपत से ज्यादा है घरेलू उत्पादन

प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान घरेलू उत्पादन हमारी सामान्य खपत से ज्यादा है, क्योंकि रबी का मौसम अब समाप्ति की ओर है। सरकार ने संयंत्रों का वार्षिक रखरखाव समय से पहले ही पूरा कर लिया है ताकि उपलब्ध गैस के साथ उत्पादन को अधिकतम किया जा सके। उन्होंने कहा कि उर्वरक विभाग ने समय रहते वैश्विक निविदाएं जारी की थीं, जिन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और मार्च के अंत तक बड़ी मात्रा में आपूर्ति की उम्मीद है।

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी शुरू

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शनिवार को बताया कि देश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि देश भर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू हो गई है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग 84 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिसे आगे बढ़ाकर लगभग 100 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा