1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NOKIA 14,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, इस कारण एम्पलाई को बाहर निकालने का लिया फैसला

NOKIA 14,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, इस कारण एम्पलाई को बाहर निकालने का लिया फैसला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 19, 2023 04:57 pm IST,  Updated : Oct 19, 2023 04:57 pm IST

टेलीकॉम सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक और बुरी खबर। एरिक्सन के बाद अब दुनिया की बड़ी टेलीकॉम कंपनी नोकिया ने छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने एक झटके में 14 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला किया है।

NOKIA- India TV Hindi
नोकिया Image Source : AP

कंपनियो में छंटनी का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक और बड़ी छंटनी की खबर आई है। दरअसल, टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने ऐलान किया है कि कंपनी अपने 14 हजार कर्मचारियों को छंटनी कर सकती है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि वह तीसरी तिमाही की बिक्री तथा मुनाफे में गिरावट के बाद लागत कम करने के लिए दुनियाभर में 14,000 कर्मचारियों या अपने कार्यबल में 16 प्रतिशत तक कटौती करने की योजना बना रही है। कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। कंपनी ने कहा कि इस कदम का मकसद बाजार की मौजूदा अनिश्चितता से निपटने के लिए उसके लागत आधार को कम करना और operations में सुधार करना है। 

कॉस्ट में कमी की तैयारी में कंपनी 

नोकिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी का मकसद 2026 के अंत तक अपने कॉस्ट में 80 करोड़ यूरो (843 अरब डॉलर) से 1.2 अरब यूरो के बीच कमी लाना है। इस कदम से कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटकर 72,000 और 77,000 के बीच रह जाएगी, जो अभी 86,000 है। रेवन्यू के हिसाब से कंपनी की सबसे बड़ी इकाई मोबाइल नेटवर्क कारोबार की आमदनी 24 प्रतिशत घटकर 2.16 अरब यूरो रह गई। इस इकाई के परिचालन लाभ में 64 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह उत्तरी अमेरिकी बाजार का कमजोर रुख रहा। 

एरिक्सन ने भी की थी बड़ी छंटनी 

नोकिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पेक्का लुंदमार्क ने कहा कि हम तीन स्तरों पर निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं रणनीतिक, परिचालन और लागत। मेरा मानना है कि ये कार्रवाइयां हमें मजबूत बनाएंगी और हमारे शेयरधारकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य प्रदान करेंगी।’’ स्वीडन की एरिक्सन, चीन की हुआवेई और दक्षिण कोरिया की सैमसंग के साथ नोकिया ब्रॉडबैंड प्रौद्योगिकी की नई पीढ़ी 5जी के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। इस साल की शुरुआत में एरिक्सन ने भी अपने आठ प्रतिशत कार्यबल की छंटनी की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा