1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कल्याण ज्वेलर्स के साथ जुड़कर बिजनेस शुरू करने का मौका, इतना करना होगा निवेश

कल्याण ज्वेलर्स के साथ जुड़कर बिजनेस शुरू करने का मौका, इतना करना होगा निवेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 27, 2022 04:57 pm IST,  Updated : Feb 27, 2022 04:57 pm IST

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने को बताया, विस्तार को गति देने के लिए हमने फ्रेंचाइजी व्यवस्था में कदम रखने का फैसला किया है।

Kalyan Jwellers- India TV Hindi
Kalyan Jwellers Image Source : FILE

Highlights

  • कंपनी ने फ्रेंचाइजी व्यवस्था में कदम रखने का फैसला किया
  • उत्तरी भारत के प्रमुख शहरों में फ्रेंचाइजी देने की योजना
  • फ्रेंचाइजी लेने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये निवेश की जरूरत

मुंबई। आभूषण कंपनी कल्याण ज्वेलर्स अपने विस्तार की गति तेज करने के लिए अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाएगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विस्तार मुख्य रूप से गैर-दक्षिणी भारतीय बाजार यानी उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में किया जाना है।

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने को बताया, विस्तार को गति देने के लिए हमने फ्रेंचाइजी व्यवस्था में कदम रखने का फैसला किया है। अब तक कल्याण ज्वेलर्स के सभी स्टोर का मालिकाना हक हमारे पास है। पहले हम 2025 से फ्रेंचाइजी देना शुरू करने वाले थे। लेकिन पिछली तीन-चार तिमाही में बढ़ी मांग को देखते हुए हमने अगले वित्त वर्ष के पहले छह महीने में फ्रेंचाइजी व्यवस्था के तहत दो-तीन स्टोर के साथ शुरुआत करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया, फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत प्रत्येक स्टोर की लागत करीब 20 करोड़ रुपये होगी। अगले दो से तीन वर्ष में ज्यादातर विस्तार दक्षिण भारत से अलग हटकर अन्य बाजारों में होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा