1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पटना मेट्रो 15 अगस्त से नहीं, अब इस तारीख से चलेगी, जानें आखिर क्यों बदल गई डेट, जानें अपडेट

पटना मेट्रो 15 अगस्त से नहीं, अब इस तारीख से चलेगी, जानें आखिर क्यों बदल गई डेट, जानें अपडेट

 Published : Jul 31, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 03:07 pm IST

स्टेशनों के नाम अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये वही स्टेशन होंगे जो डिपो के सबसे करीब हैं और जिनकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पटना पहुंचने के बाद ट्रक पर लदा मेट्रो ट्रेन का एक कोच।- India TV Hindi
पटना पहुंचने के बाद ट्रक पर लदा मेट्रो ट्रेन का एक कोच। Image Source : PATNA METRO @PMRCLOFFICIAL

पटनावासियों के लिए एक लेटेस्ट अपडेट है। पटना मेट्रो पहले जहां 15 अगस्त को सेवा शुरू होने की संभावना थी, अब इसका उद्घाटन 23 अगस्त को होगा। शुरुआत में सिर्फ तीन स्टेशनों से ही मेट्रो को ऑपरेट किया जाएगा, जबकि पहले पांच स्टेशनों से सेवा शुरू करने की योजना थी। न्यूज18हिंदी की खबर के मुताबिक, बैरिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो डिपो तक का ट्रायल रन पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। यह बताता है कि परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम लगभग पूरी तरह से तैयार हैं।

क्यों बदली गई उद्घाटन की तारीख

पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और संबंधित अधिकारियों के मुताबिक कछ तकनीकी और संचालन संबंधी तैयारियों को पूरा करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है। सुरक्षा और संचालन में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। यही वजह है कि उद्घाटन की तारीख को कुछ दिन आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, उन तीन स्टेशनों के नाम अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये वही स्टेशन होंगे जो डिपो के सबसे करीब हैं और जिनकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह रणनीति शुरुआत में भीड़ नियंत्रण और सुचारु संचालन के लिहाज से अपनाई गई है।

विकास की नई रफ्तार

पटना मेट्रो परियोजना, बिहार की राजधानी के लिए एक बड़ा और महत्वाकांक्षी परिवहन प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित व तेज़ परिवहन सुविधा प्रदान करना है। लंबे समय से इस सेवा की प्रतीक्षा कर रहे पटनावासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी। अधिकारियों का कहना है कि बाकी स्टेशनों पर कार्य भी तेजी से चल रहा है, और जल्द ही मेट्रो सेवा को पूरे रूट पर शुरू कर दिया जाएगा।

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने कुछ दिनों पहले पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा था कि हम पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ पटना मेट्रो परियोजना पर काम कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और बहुत जल्द पटना मेट्रो आपके सेवा में होगी। सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, इसके निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा