1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Paytm को RBI से मिली बड़ी राहत, ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की मिली मंजूरी

Paytm को RBI से मिली बड़ी राहत, ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की मिली मंजूरी

 Published : Aug 12, 2025 10:26 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 10:37 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने 12 अगस्त 2025 को पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 के तहत ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की परमिशन दी है। कंपनी ने मार्च 2020 में इसके लिए आवेदन किया था।

कुछ अनुपालन समस्याओं के कारण यह मंजूरी पेंडिंग थी।- India TV Hindi
कुछ अनुपालन समस्याओं के कारण यह मंजूरी पेंडिंग थी। Image Source : IMAGE POSTED ON X BY @PAYTM

पेटीएम पेमेंट सर्विसेस को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी और ब्रांड मालिक वन97 कम्यूनिकेशंस ने मंगलवार को एक फाइलिंग में यह जानकारी दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, इस फैसले के साथ ही पेटीएम पेमेंट सर्विसेस लिमिटेड पर नए मर्चेंट्स को ऑनबोर्ड करने पर लगी रोक भी हटा दी गई है, जो कंपनी पर 25 नवंबर 2022 से लागू थी।

कंपनी ने मार्च 2020 में आवेदन किया था

वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट सर्विसेस लिमिटेड (पीपीएसएल) को भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ‘इन-प्रिंसिपल’ मंजूरी मिली है। केंद्रीय बैंक ने 12 अगस्त 2025 को पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 के तहत ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की परमिशन दी है। कंपनी ने मार्च 2020 में यह परमिट हासिल करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) से जुड़ी कुछ अनुपालन समस्याओं के कारण मंजूरी पेंडिंग थी।

नए मर्चेंट्स की तलाश कर सकती है पेटीएम

केंद्रीय बैंक की तरफ से यह मंजूरी ऐसे समय आई है जब चीनी कंपनी अलीबाबा ग्रुप ने वन97 कम्यूनिकेशंस से अपना पूरा हिस्सा बेचकर बाहर निकलने की घोषणा की है। इस कदम से पेटीएम को डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में अपनी सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी और कंपनी अब नए मर्चेंट्स को जोड़ सकती है।

पेटीएम अब पूरी तरह से भारतीय कंपनी

हाल ही में कंपनी ने कहा कि पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का स्वामित्व अब पूरी तरह से भारतीयों के हाथ में है। उद्योगपति जैक मा की कंपनी एंट फाइनेंशियल ने डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी समूची 5.84 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 3,980 करोड़ रुपये में बेच दी है। सौदे की रूपरेखा से अवगत एक व्यक्ति ने कहा कि पेटीएम अब टाटा की तरह ही भारतीय है। यह परिवर्तन एंटफिन (नीदरलैंड) होल्डिंग बी वी के हाल ही में बाहर निकलने के साथ आधिकारिक हो गया, जिसने एक थोक सौदे के माध्यम से पेटीएम में अपनी शेष 5.84 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 3,800 करोड़ रुपये में बेच दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा