Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: चीन ताइवान संकट के बीच महंगा हुआ कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Rate: महंगा हुआ कच्चा तेल, जानिए कितने बदले आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Written By: Indiatv Paisa Desk Published : Aug 04, 2022 11:24 am IST, Updated : Aug 04, 2022 11:29 am IST

Petrol Diesel Rate: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 4 अगस्त को Petrol Diesel Rates जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि आखिरी बार केंद्र की Modi Government ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल के पर Excise Duty कम की थी।

petrol price- India TV Paisa
Photo:FILE petrol price

Highlights

  • चीन ताइवान संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में भी उछाल
  • 70 दिनों से पेट्रोल.डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं
  • 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी कम की गई थी

Petrol Diesel Rate:  रूस और यूक्रेन युद्ध की आंच ठंडी होने के साथ ही कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम गिरने शुरु हुए ही थे कि चीन ताइवान संकट (China Taiwan Crisis) के रूप में एक नया बवाल शुरू होने की तैयारी है। ऐसे में ठंड पड़े कच्चे तेल के दाम में भी उछाल (Crude Oil Price Hike) आ रहा है, हालांकि कीमतें अभी कम हैं। दूसरी ओर देश में बीते 70 दिनों से  पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। 

यह भी पढ़ें: CNG वाहन की सवारी अब सस्ती नहीं, इन शहरों में Petrol के बराबर पहुंचे रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने आज 4 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol Diesel Price) जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि आखिरी बार केंद्र की मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल के पर एक्साइड ड्यूटी ( Excise Duty) कम की थी। इसके बाद देशभर में पेट्रोल (Petrol Price) 9.50 रुपये और डीजल (Diesel Price) 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। हालांकि इसके बाद कई राज्य सरकारें भी पेट्रोल डीजल पर वैट (Petrol Diesel Vat) कम किया। जिसके बाद इन राज्यों में तेल की कीमत में कमी आई।

इस शहर में सबसे सस्ता पेट्रोल

दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपये और मुंबई में 106.31 रुपये लीटर बिक रहा है। लेकिन देश की एक ऐसी भी राजधानी है जहां पर तेल के दाम देश में सबसे कम हैं। यह है केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार की राजधानी पार्ट ब्लेयर की। देश में सबसे सस्ते पेट्रोल की बात करें तो यह पोर्ट ब्लेयर में है, जहां इसकी कीमत 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।   

विभिन शहरों में पेटरोल-डीजल का आज का भाव

महानगर पेटरोल का रेट (रुपए रति लीटर) डीजल का रेट (रुपए रति लीटर)
दिलली    96.72  89.62 
मुंबई 106.31 94.27
चेननई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
लखनऊ 96.57 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48  93.72
नोएडा 96.57 89.96
पोरटब्‍लेयर  84.10 79.74
गुरुगराम  97.18 90.05
चंडीगढ 96.20 84.26

भारी उतार चढ़ाव के बाद कीमतें स्थिर

बीते साल नवंबर से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। इसके बाद यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे। 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल में करीब 10 रुपये का इजाफा हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में 12 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत (Delhi Petrol Price Today) 105.41 रुपए और डीजल (Delhi Diesel Price Today) 96.67 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन 21 मई को केंद्र सरकार की पहल के बाद लोगों को एक बार फिर से राहत मिली।

यहां चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement