1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में 22 जून को हुआ बदलाव? जानिए दिल्ली जयपुर पटना लखनऊ में क्या हैं दाम

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में 22 जून को हुआ बदलाव? जानिए दिल्ली जयपुर पटना लखनऊ में क्या हैं दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 22, 2022 09:27 am IST,  Updated : Jun 22, 2022 09:27 am IST

बता दें कि सरकार ने 21 मई को तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल करीब 9.30 रुपये सस्ता हुआ था।

Petrol Diesel- India TV Hindi
Petrol Diesel Image Source : FILE

Highlights

  • पेट्रोल डीजल की कीमतों में मिल रही राहत 22 जून को भी जारी रही है
  • मुंबई में आज भी पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी 6 अप्रैल, 2022 को की गई थी

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतों में मिल रही राहत 22 जून को भी जारी रही है। तेल कंपनियों ने बुधवार को भी वाहनों के ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज भी पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए लोगों 97.28 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। 

बता दें कि सरकार ने 21 मई को तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल करीब 9.30 रुपये सस्ता हुआ था। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी 6 अप्रैल, 2022 को की गई थी। इसके बाद करीब ढाई महीने से इसकी कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

विभिन शहरों में पेटरोल-डीजल का आज का भाव

महानगर पेटरोल का रेट (रुपए रति लीटर) डीजल का रेट (रुपए रति लीटर)
दिलली    96.72  89.62 
मुंबई 111.35 97.28
चेननई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
लखनऊ 96.57 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48  93.72
नोएडा 96.57 89.96
पोरटब्‍लेयर  84.10 79.74
गुरुगराम  97.18 90.05
चंडीगढ 96.20 84.26

भारी उतार चढ़ाव के बाद कीमतें स्थिर

बीते साल नवंबर से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। इसके बाद यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे। 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल में करीब 10 रुपये का इजाफा हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में 12 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत (Delhi Petrol Price Today) 105.41 रुपए और डीजल (Delhi Diesel Price Today) 96.67 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन 21 मई को केंद्र सरकार की पहल के बाद लोगों को एक बार फिर से राहत मिली।

यहां चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा