1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PM Kisan Scheme: यूपी में 21 लाख किसान पाए PM किसान योजना से बाहर, फटाफट चेक करें कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम

PM Kisan Scheme: यूपी में 21 लाख किसान पाए PM किसान योजना से बाहर, फटाफट चेक करें कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम

 Published : Sep 07, 2022 07:22 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 07:23 pm IST

केंद्र की योजना के तहत राज्य में कुल 2.85 करोड़ किसानों का चयन किया गया है, जिनमें से 21 लाख लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं।

PM Kisan Scheme- India TV Hindi
PM Kisan Scheme Image Source : FILE

PM Kisan Scheme: किसानों को प्रति वर्ष 12000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। आज यह योजना अपने चौथ वर्ष में है। लेकिन इस सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में उत्तर प्रदेश में बड़बड़झाला सामने आया है। राज्य सरकार ने अपनी जांच में 21 लाख किसानों को इस योजना से अपात्र पाया है।  

राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश में चयनित 21 लाख किसानों को जांच में अपात्र पाया गया है।

मंत्री ने कहा कि योजना के तहत अब तक अपात्र किसानों को दी जाने वाली राशि की वसूली उन्हीं से की जायेगी।केंद्र की योजना के तहत राज्य में कुल 2.85 करोड़ किसानों का चयन किया गया है, जिनमें से 21 लाख लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं।

क्यों अपात्र हुए किसान 

राज्य सरकार के अनुसार ऐसे कई मामले हैं जिनमें पति-पत्नी दोनों को इस योजना का लाभ मिल रहा है, उन्होंने कहा कि अपात्र पाए जाने वालों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो आयकर दाखिल करते थे। मंत्री ने कहा कि अपात्र किसानों से राशि की वसूली की जाएगी।

इसी महीने आएगी 12वीं किस्त 

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त इस माह के अंत तक जारी कर दी जाएगी और जिन किसानों के भूमि अभिलेख व ऑन-साइट सत्यापन कार्य पीएम-किसान पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं, उन्हें ही दिया जाएगा. योजना का लाभ।

लिस्ट में इस तरह चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि का आधिकारिक वेबसाइट https://pmksan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज में जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  2. इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा.
  3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  4. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा.
  5. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा