1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Q2FY25 Results : दोगुना से ज्यादा बढ़कर 4,306 करोड़ रुपये रहा PNB का मुनाफा, Indian Bank का प्रॉफिट 36% उछला, NPA घटा

Q2FY25 Results : दोगुना से ज्यादा बढ़कर 4,306 करोड़ रुपये रहा PNB का मुनाफा, Indian Bank का प्रॉफिट 36% उछला, NPA घटा

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 28, 2024 04:36 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 04:36 pm IST

इंडियन बैंक का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 2,707 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। चेन्नई स्थित बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 1,988 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

पीएनबी रिजल्ट- India TV Hindi
पीएनबी रिजल्ट Image Source : FILE

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 4,306 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,756 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में पीएनबी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 34,447 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 29,383 करोड़ रुपये थी। बैंक ने इस दौरान 29,875 करोड़ रुपये की ब्याज आय दर्ज की, जो एक साल पहले इसी अवधि में 26,355 करोड़ रुपये थी।

एनपीए में आई गिरावट

बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में सुधार हुआ और यह सितंबर, 2024 के अंत तक कुल ऋण के मुकाबले 4.48 प्रतिशत पर आ गई। यह आंकड़ा एक साल पहले 6.96 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत के 1.47 प्रतिशत से घटकर सितंबर, 2024 के अंत में 0.46 प्रतिशत रह गया।

 इंडियन बैंक का मुनाफा 36% बढ़ा

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 2,707 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। चेन्नई स्थित बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 1,988 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 17,770 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,736 करोड़ रुपये थी। बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 15,348 करोड़ रुपये की ब्याज आय दर्ज की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 13,743 करोड़ रुपये थी।

यहां भी एनपीए घटा

शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही के 5,741 करोड़ रुपये से आठ प्रतिशत बढ़कर 6,194 करोड़ रुपये हो गई। बैंक ने सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में सुधार देखा, जो सितंबर, 2024 के अंत में सकल ऋण पर घटकर 3.48 प्रतिशत रह गईं। एक साल पहले यह आंकड़ा 4.97 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत के 0.60 प्रतिशत से घटकर सितंबर, 2024 के अंत में 0.27 प्रतिशत पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

PNB