Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रेनों की सफाई करेगी प्रोफेशनल टीम, खाली पड़ी जगहों पर गोदाम बनाएगा रेलवे

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रेनों की सफाई करेगी प्रोफेशनल टीम, खाली पड़ी जगहों पर गोदाम बनाएगा रेलवे

Edited By: Sunil Chaurasia Published : Feb 15, 2026 10:39 am IST, Updated : Feb 15, 2026 10:39 am IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' योजना के तहत ट्रेन की सफाई उनके रूट में निर्धारित स्टेशन पर की जाती है। उन्होंने कहा कि नए सुधार के तहत अब ट्रेनों में सवार ट्रेन्ड कर्मियों द्वारा यात्रा के दौरान हर घंटे या जरूरत पड़ने पर सफाई की जाएगी।

indian railways, ministry of railways, professional cleaners, cleaning service providers, profession- India TV Paisa
Photo:SOUTHERN RAILWAYS फिलहाल लंबी दूरी तय करने वाली 80 ट्रेनों में शुरू होगी सर्विस

रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेल ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को ट्रेनों में अब पहले की तुलना में ज्यादा साफ-सफाई मिलेगी। दरअसल, रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों में साफ-सफाई बढ़ाने के लिए शनिवार को एक सुधार की शुरुआत की। इस सुधार के तहत टेक्नोलॉजी से लैस प्रोफेशनल टीम की तैनाती की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जनरल क्लास समेत सभी डिब्बों की जरूरत के हिसाब से सफाई की जाएगी। ये काम तैनात सर्विस प्रोवाइडर के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करके तथा यात्रियों की उम्मीदों से ज्यादा प्रदर्शन करने वाली पेशेवर, अनुशासित और सक्रिय टीम को जोड़कर किया जाएगा। 

यात्रा के दौरान हर घंटे होगी ट्रेनों की सफाई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' योजना के तहत ट्रेन की सफाई उनके रूट में निर्धारित स्टेशन पर की जाती है। उन्होंने कहा कि नए सुधार के तहत अब ट्रेनों में सवार ट्रेन्ड कर्मियों द्वारा यात्रा के दौरान हर घंटे या जरूरत पड़ने पर सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगरानी, फीडबैक और प्रदर्शन प्रबंधन प्रौद्योगिकी की मदद से वास्तविक समय के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं में सभी कोच, शौचालयों और बेसिन की सफाई, कचरा संग्रहण, मामूली मरम्मत का काम, जरूरत के हिसाब से पानी भरवाने का समन्वय और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच और जानकारी देना शामिल होगा। ये काम प्रशिक्षित पर्यवेक्षकों और सेवा कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

फिलहाल लंबी दूरी तय करने वाली 80 ट्रेनों में शुरू होगी सर्विस

अश्विनी वैष्णव ने कहा, ''सफाई की आवृत्ति को व्यस्त और गैर-व्यस्त घंटों के आधार पर विनियमित किया जाएगा और टेक्नोलॉजी की मदद से सफाई प्रक्रिया की निगरानी के लिए निगरानी कक्ष स्थापित किए जाएंगे।'' उन्होंने बताया कि सुधार के क्रियान्वयन के लिए 80 ट्रेनों की पहचान की गई है और अनुभव के आधार पर इसे अन्य सभी ट्रेन में भी लागू किया जाएगा। मंत्री ने एक अन्य सुधार की भी घोषणा की, जिसके तहत रेलवे भूमि पर माल-संबंधी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रेलवे की माल ढुलाई गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध अतिरिक्त रेलवे भूमि पर गोदाम, ग्राइंडिंग यूनिट्स और प्रसंस्करण और समेकन इकाइयों के विकास की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कम उपयोग में आने वाले गोदामों को 'गति शक्ति कार्गो टर्मिनल' और सामान सुविधाओं के रूप में विकसित किया जाएगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement