1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए इस रूट पर तीन ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाया, अस्थायी तौर पर आज से शुरू

रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए इस रूट पर तीन ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाया, अस्थायी तौर पर आज से शुरू

 Published : Nov 15, 2023 07:37 am IST,  Updated : Nov 15, 2023 07:37 am IST

उत्तर रेलवे के जीएम ने छठ पूजा को लेकर स्टेशनों में किए गए प्रबंध की समीक्षा की है और अतिरिक्त टिकट काउंटर, अस्थायी सामान्य टिकट काउंटरों के बाहर आश्रय, पीने के पानी की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए आरपीएफ की अतिरिक्त तैनाती करने के निर्देश दिए।

स्टॉपेज बढ़ने से छठ में पैसेंजर्स को अपने घर जाने में सुविधा होगी।- India TV Hindi
स्टॉपेज बढ़ने से छठ में पैसेंजर्स को अपने घर जाने में सुविधा होगी। Image Source : FILE

त्योहार में रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों के स्टॉपेज में अस्थायी तौर पर बढ़ोतरी कर दी है। इनमें से एक ट्रेन दिल्ली से कटिहार जाती है, जबकि दो ट्रेनें प्रयागराज रामबाग और मुजफ्फरपुर के बीच चलती हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक, इस फैसले से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को त्योहार में अपने घर पहुंचने में मदद मिलेगी। प्रयागराज रामबाग और मुजफ्फरपुर के बीच अब कुल 16 स्टॉपेज होंगे। यह ट्रेन 663 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसी तरह दिल्ली से कटिहार जाने वाली ट्रेन

ठहराव का जानें टाइम टेबल

12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस ट्रेन का आज से मेहसी स्टेशन पर भी ठहराव शुरू हो गया है। यह ट्रेन मेहसी स्टेशन पर 20 बजकर 5 मिनट पर आएगी और 20 बजकर 7 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसी तरह, दिल्ली से कटिहार जाने वाली 15706 हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव चकिया स्टेशन पर भी तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है।

इस स्टेशन पर यह ट्रेन 10 बजकर 46 मिनट पर आएगी और 10 बजकर 48 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसी तरह, कटिहार से दिल्ली जाने वाली 15705 हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव (स्टॉपेज) चकिया स्टेशन पर 16 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। यहां यह ट्रेन 13 बजकर 42 मिनट पर आएगी और 13 बजकर 44 मिनट पर प्रस्थान करेगी।

छठ पूजा पर व्यवस्था की जीएम ने की समीक्षा

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने छठ पूजा को लेकर स्टेशनों में किए गए प्रबंध की समीक्षा की है और जरूरी निर्देश दिए हैं। चौधरी ने नई दिल्ली के बड़ौदा हाउस में विभाग प्रमुखों और डीआरएम के साथ परफॉर्मेंस समीक्षा बैठक की है। उन्होंने छठ पूजा की व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त टिकट काउंटर, अस्थायी सामान्य टिकट काउंटरों के बाहर आश्रय, पीने के पानी की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए आरपीएफ की अतिरिक्त तैनाती करने का निर्देश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा