1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ₹6,691 करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट अब भी पड़े हैं लोगों के पास, RBI ने बताया कितने आए वापस

₹6,691 करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट अब भी पड़े हैं लोगों के पास, RBI ने बताया कितने आए वापस

 Published : Jan 01, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 07:07 pm IST

2000 रुपये के नोट जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि, यह सुविधा अभी भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है।

आरबीआई के मुताबिक, 2000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।- India TV Hindi
आरबीआई के मुताबिक, 2000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि  6,691 करोड़ रुपये मूल्य के ₹2000 के नोट अब भी लोगों के पास हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2000 रुपये के 98. 12 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। आपको बता दें, 19 मई, 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों को यह नोट लौटाने के लिए कहा गया था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, आरबीआई ने कहा कि प्रचलन में 2000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य, जो 19 मई, 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था, 31 दिसंबर, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 6,691 करोड़ रुपये रह गया।

नोट अब भी बदल सकते हैं आप

खबर के मुताबिक, 2000 रुपये के नोट जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि, यह सुविधा अभी भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। 9 अक्टूबर, 2023 से, आरबीआई निर्गम कार्यालय व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट भी स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से 2000 रुपये के बैंक नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं।

₹2000 के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे

बता दें, आरबीआई के मुताबिक, 2000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। बैंक नोट जमा करने/बदलने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। तत्कालीन प्रचलित 1000 रुपये और 500 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद नवंबर 2016 में 2000 रुपये के बैंक नोट शुरू किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा