1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. त्योहारी सेल में सैमसंग ने मारी बाजी, 10 लाख आईफोन बेचकर एप्पल इस नंबर पर रही

त्योहारी सेल में सैमसंग ने मारी बाजी, 10 लाख आईफोन बेचकर एप्पल इस नंबर पर रही

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 08, 2024 11:09 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 11:09 pm IST

इस त्योहारी सेल में दिग्गज कंपनी एप्पल का 16 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहना आश्चर्यजनक रहा। इसमें आईफोन 15 और आईफोन 13 मॉडल की बिक्री का प्रमुख योगदान रहा।

Iphone- India TV Hindi
आईफोन Image Source : FILE

त्योहारी सेल की बिक्री के पहले चरण में सैमसंग संख्या के लिहाज से 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन खंड में शीर्ष पर रही है। सेमीकंडक्टर सूचना मंच टेक इनसाइट्स ने मंगलवार को कहा कि उपभोक्ताओं ने 26 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच आयोजित त्योहारी सेल के दौरान 10 लाख से अधिक आईफोन खरीद डाले। टेक इनसाइट ने एक ब्लॉग में कहा, ‘‘त्योहारी सेल के पहले दौर में सैमसंग 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन की बिक्री में सबसे आगे रही जबकि एप्पल दूसरे स्थान पर रही।’’ 

ऑनलाइन बिक्री की हिस्सेदारी 78 प्रतिशत रही 

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपने मंच पर त्योहारी सेल आयोजित की थी जिसमें ग्राहकों के लिए कई तरह की छूट एवं आकर्षक पेशकश भी की गई थीं। ब्लॉग में कहा गया है कि सैमसंग फ्लिपकार्ट और अमेजन पर त्योहारी बिक्री का मुख्य प्रायोजक भी थी जिससे इसे अतिरिक्त बढ़ावा मिला। टेक इनसाइट्स का अनुमान है कि त्योहारी बिक्री के पहले चरण की अवधि में हुई कुल स्मार्टफोन बिक्री में ऑनलाइन बिक्री का हिस्सा 78 प्रतिशत रहा। नवरात्रि की शुरुआत के साथ ऑफलाइन बिक्री ने भी रफ्तार पकड़ ली थी। 

आईफोन 15 और आईफोन 13 मॉडल की जबरदस्त मांग

इस त्योहारी सेल में दिग्गज कंपनी एप्पल का 16 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहना आश्चर्यजनक रहा। इसमें आईफोन 15 और आईफोन 13 मॉडल की बिक्री का प्रमुख योगदान रहा। ओप्पो समूह (ओप्पो और वनप्लस), शाओमी और रियलमी त्योहारी मौसम के पहले चरण में संख्या के लिहाज से शीर्ष पांच स्मार्टफोन विक्रेता कंपनियों में शामिल रहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा