1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: 4 सितंबर को UPI सर्विस रहेगी डाउन, इस टाइम पर भूलकर भी न करें लेन-देन

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: 4 सितंबर को UPI सर्विस रहेगी डाउन, इस टाइम पर भूलकर भी न करें लेन-देन

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 02, 2026 11:03 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 11:03 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है कि 4 सितंबर 2026 को SBI UPI सर्विस 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान UPI के जरिए पेमेंट करने में परेशानी हो सकती है।

4 सितंबर को SBI की यूपीआई...- India TV Hindi
4 सितंबर को SBI की यूपीआई सर्विस रहेगी डाउन Image Source : ANI/SBI OFFICIAL WEBSITE

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। यदि आप भी रोजमर्रा की खरीदारी से लेकर चाय की टपरी तक यूपीआई (UPI) के जरिए ही ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो 4 सितंबर को आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी करते हुए सूचित किया है कि निर्धारित रखरखाव कार्य (Scheduled Maintenance) के कारण 4 सितंबर को यूपीआई सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को रात में 00:15 बजे से लेकर 01:00 बजे (IST) तक कुल 45 मिनट के लिए एसबीआई UPI सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। बैंक का कहना है कि यह एक नियमित मेंटेनेंस एक्टिविटी है, जिसे तय समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है। हालांकि, इस 45 मिनट की अवधि के दौरान गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या योनो ऐप के जरिए एसबीआई अकाउंट से होने वाले किसी भी यूपीआई पेमेंट में समस्या आ सकती है। बैंक ने इस असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद व्यक्त किया है।

असुविधा से बचने के लिए 'UPI Lite' का करें इस्तेमाल

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि इस डाउनटाइम के दौरान भी निर्बाध डिजिटल लेनदेन जारी रखने के लिए वे UPI Lite सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यूपीआई लाइट के जरिए छोटे लेनदेन बिना किसी रुकावट के किए जा सकते हैं। UPI Lite के माध्यम से बिना यूपीआई पिन दर्ज किए 1000 रुपये तक का छोटा लेनदेन आसानी से किया जा सकता है। इसमें वॉलेट बैलेंस की अधिकतम सीमा 5000 रुपये तय की गई है।

SBI UPI लेन-देन की दैनिक सीमाएं

बैंक ने ग्राहकों के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन से जुड़े नियम और दैनिक लिमिट भी तय की हुई हैं:

  • P2P (व्यक्ति से व्यक्ति) लेनदेन: एक दिन में अधिकतम 20 ट्रांजेक्शन।
  • दैनिक कुल सीमा: प्रति दिन अधिकतम 1,00,000 रुपये तक का लेनदेन संभव है।
  • विशेष मर्चेंट सीमाएं: इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट के लिए 2,00,000 रुपये तथा IPO, टैक्स भुगतान, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यह सीमा 5,00,000 रुपये तक है।

यह भी पढ़ें- फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने से लेकर फेल ट्रांजैक्शन तक, केनरा बैंक और SBI कितना करता है चार्ज?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा