1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Share Market Crash: शेयर बाजार में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी 22850 के नीचे फिसला

Share Market Crash: शेयर बाजार में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी 22850 के नीचे फिसला

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Mar 27, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 04:00 pm IST

शुक्रवार को शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही दबाव में रहा और दिन खत्म होते-होते सेंसेक्स करीब 1600 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 22,850 के नीचे फिसल गया।

शेयर बाजार में बड़ी...- India TV Hindi
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट Image Source : ANI/CANVA

दो दिनों की जबरदस्त तेजी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों को उस वक्त झटका लगा जब बाजार खुलने के बाद धीरे-धीरे बिकवाली बढ़ती गई और अंत में भारी नुकसान के साथ क्लोजिंग हुई। दिन के अंत में सेंसेक्स करीब 1,690 अंक टूटकर 73,583 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 486 अंक गिरकर 22,819 पर आ गया। इस गिरावट ने बाजार के मूड को पूरी तरह बदल दिया।

शुक्रवार को लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। खासतौर पर PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। ऑटो, प्राइवेट बैंक, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर भी करीब 2% तक टूट गए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दिखी, जहां मिडकैप इंडेक्स 2.2% और स्मॉलकैप 1.7% गिर गया।

प्रॉफिट बुकिंग बनी बड़ी वजह

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो दिनों में बाजार में करीब 3.5% की तेजी आई थी, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया। इस प्रॉफिट बुकिंग का असर पूरे बाजार पर पड़ा और कई बड़े शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक संकेतों ने भी बढ़ाया दबाव

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच अनिश्चितता ने भी बाजार को प्रभावित किया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट का माहौल रहा, जिसका असर भारतीय बाजार पर साफ दिखा। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों में कमजोरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

कच्चे तेल की कीमतें बनी चिंता

कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं, जो भारतीय बाजार के लिए चिंता का विषय है। महंगा तेल महंगाई बढ़ा सकता है, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ता है। यही वजह है कि निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं।

आगे क्या रहेगा बाजार का रुख?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर वैश्विक हालात सुधरते हैं और कच्चे तेल की कीमतें कम होती हैं, तो बाजार में फिर से तेजी आ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा