1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार पर दिखा सरहद पर तनाव का असर, 600 अंक टूटा सेंसेक्स, IT स्टॉक्स में आई तेजी

शेयर बाजार पर दिखा सरहद पर तनाव का असर, 600 अंक टूटा सेंसेक्स, IT स्टॉक्स में आई तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 25, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 04:05 pm IST

सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 3.24 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 2.24 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.24 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.67 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.39 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.62 फीसदी गिरावट दर्ज हुई है।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.74 फीसदी या 588 अंक की गिरावट के साथ 79,212 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.86 फीसदी या 207 अंक की गिरावट के साथ 24,039 पर बंद हुआ है। एनएसई में ट्रेडेड 2947 शेयरों में से आज 455 शेयर हरे निशान पर, 2428 शेयर लाल निशान पर और 64 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। आज 53 शेयरों में अपर सर्किट लगा। वहीं, 146 शेयरों में लोअर सर्किट लगा। 

इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

एनएसई के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी LAKSHMI FINANCE में 20 फीसदी, CARRARO INDIA में 16 फीसदी, MANAKSIA STEELS में 15 फीसदी,  BUTTERFLY GANDHIMATHI में 10.50 फीसदी और COUNTRY CONDO'S में 10 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट BHANDARI HOSIERY में 12 फीसदी, SRM CONTRACTORS में 12 फीसदी, PVP VENTURES में 11 फीसदी, MINDTECK में 10 फीसदी और MAGNUM VENTURES में 10 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 3.24 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 2.24 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.24 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.67 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.62 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.10 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.80 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 2.42 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.85 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.43 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 2.66 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.22 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। सिर्फ एक सूचकांक निफ्टी आईटी 0.72 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा