1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Share Market Open: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, खुलते ही 21600 के नीचे फिसला निफ्टी

Share Market Open: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, खुलते ही 21600 के नीचे फिसला निफ्टी

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 13, 2024 09:40 am IST,  Updated : Feb 13, 2024 09:59 am IST

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का ट्रेंड देखा जा रहा है। गिरावट का सबसे ज्यादा असर मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

Stock Market- India TV Hindi
स्टॉक मार्केट में गिरावट देखी जा रही है। Image Source : FILE

भारत शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा। हल्की तेजी के साथ खुलने के बाद बाजार में लाल निशान में फिसल गया। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 80 अंक की गिरावट के साथ 71,040 अंक और एनएसई निफ्टी 20 अंक की गिरावट के साथ 21,595 अंक पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी 54 अंक या 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,924 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

एनएसई पर 1510 शेयर लाल निशान और 427 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप तीनों ही इंडेक्स में काफी गिरावट देखी जा रही है। ऑटो, आईटी, पीएसयू, फार्मा, मेटल, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में बिकवाली का ट्रेंड देखा जा रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, आईटीसी, नेस्ले, रिलायंस, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचयूएल, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयर में तेजी के साथ खुले हैं। 

टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, विप्रो, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

वैश्विक बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में तेजी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। टोक्यो, शंघाई, ताइपे, बैंकॉक और सियोल के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जकार्ता और हांगकांग के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार आज के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड हल्की तेजी के साथ 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा