1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. श्रेयस अय्यर ने 7.14 करोड़ रुपये में लिया किराये का घर, मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में शामिल है जगह

श्रेयस अय्यर ने 7.14 करोड़ रुपये में लिया किराये का घर, मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में शामिल है जगह

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 12, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 02:49 pm IST

Square Yards के मुताबिक, श्रेयस अय्यर ने इसी महीने ये डील रजिस्टर कराई है। वर्ली को मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और पसंदीदा रिहायशी इलाकों में से एक माना जाता है।

Shreyas Iyer, Shreyas Iyer house, Shreyas Iyer rental house, worli, mumbai- India TV Hindi
मुंबई का वर्ली इलाका Image Source : GODREJ PROPERTIES

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट किराये पर लिया है। श्रेयस अय्यर ने ये अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली में 3 साल की अवधि के लिए किराये पर लिया है, जिसका कुल किराया 7.14 करोड़ रुपये है। वर्ली को मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और पसंदीदा रिहायशी इलाकों में से एक माना जाता है। ये अपने शानदार वॉटरफ्रंट डेवलपमेंट, शानदार स्काईलाइन और बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए मशहूर है। साउथ-सेंट्रल मुंबई में स्थित ये इलाका अपनी शानदार लाइफस्टाइल, कमर्शियल इंपॉर्टेंस और लंबे समय के इंवेस्टमेंट के अट्रैक्शन के लिए मशहूर है।

पहले साल हर महीने देना होगा 18.50 लाख रुपये किराया

प्रॉपटेक कंपनी Square Yards के मुताबिक, श्रेयस अय्यर ने इसी महीने ये डील रजिस्टर कराई है। इस अपार्टमेंट का शुरुआती किराया 18.50 लाख रुपये महीना है। मुंबई के कुछ सबसे खास रेसिडेंशियल टावरों और समुद्र के नजारे वाले घरों का केंद्र होने की वजह से ये जगह बिजनेस लीडर्स, सीनियर प्रोफेशनल्स, ऑन्त्रेप्रेन्यॉर्स और प्रीमियम लाइफस्टाइल चाहने वाले लोगों को अपनी ओर खींच लेता है।

वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, समुद्र के शानदार नजारों की वजह से वर्ली का दबदबा कायम

मुंबई के वर्ली को, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, ईस्टर्न फ्रीवे और शहर की महत्वपूर्ण सड़कों के जरिए बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है। वर्ली से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), नरीमन पॉइंट, लोअर परेल और फोर्ट जैसे प्रमुख बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। अपनी बेहतरीन लोकेशन, वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, समुद्र के शानदार नजारों और अमीर घर खरीदारों एवं किराएदारों की भारी मांग के कारण, वर्ली मुंबई के सबसे पसंदीदा और महंगे रियल एस्टेट मार्केट में अपनी जगह बनाए हुए है।

श्रेयस अय्यर ने सिर्फ सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए दिए 74 लाख रुपये

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, वर्ली के आर्टेसिया में किराये पर लिए गए अपार्टमेंट का एरिया 360 वर्ग मीटर (3,875 वर्ग फुट) है। इस डील में 4 कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं और इसे 1.84 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी, 1,000 रुपये के रजिस्ट्रेशन चार्ज और 74 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ रजिस्टर किया गया है।

3 साल में देना होगा कुल 7.14 करोड़ रुपये का किराया

'स्क्वायर यार्ड्स' के एनालिसिस के अनुसार, लीज की अवधि 36 महीने तय की गई है। तय किया गया मासिक किराया पहले साल के लिए 18.50 लाख रुपये महीने से शुरू होता है और दूसरे साल में लगभग 7% बढ़कर 19.79 लाख रुपये हो जाता है। तीसरे साल में ये लगभग 7% बढ़कर 21.18 लाख रुपये हो जाता है। इस तरह, पूरे तीन साल के लीज पीरियड के दौरान कुल किराया 7.14 करोड़ रुपये होता है।

ये भी पढ़ें-

दक्षिणी दिल्ली में 32% तक बढ़ी फ्लोर की कीमतें, प्रीमियम घरों की जबरदस्त डिमांड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा