Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी 1300 रुपये हुई सस्ती, सोना भी हुआ सस्ता, जानें दोनों कीमती धातु के आज के ताजा रेट

चांदी 1300 रुपये हुई सस्ती, सोना भी हुआ सस्ता, जानें दोनों कीमती धातु के आज के ताजा रेट

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Jan 14, 2025 07:06 pm IST, Updated : Jan 14, 2025 07:06 pm IST

सोने में 5 दिन से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। सोने और चांदी दोनों कीमती धातु की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई।

Silver - India TV Paisa
Photo:FILE चांदी

सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई। कमजोर ग्लोबल मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 80 रुपये गिरकर 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे सोने में पांच दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। सोमवार को सोने की कीमत 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण मंगलवार को चांदी भी 1,300 रुपये की भारी गिरावट के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 80 रुपये गिरकर 80,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पहले 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोना सीमित दायरे में कारोबार किया 

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स सोने में 78,150-78,400 रुपये के बीच उतार-चढ़ाव के कारण सोना सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। इसके विपरीत, कॉमेक्स सोने में मामूली कमजोरी दिखी और यह 2,665 डॉलर के आसपास रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जो अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और अमेरिकी डॉलर में वृद्धि के कारण कम हुई। फेडरल रिजर्व (फेड) इस साल ब्याज दरों में कम कटौती कर सकता है, क्योंकि पिछले सप्ताह की मजबूत रोजगार बाजार रिपोर्ट ने अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और अमेरिकी डॉलर में तेजी का समर्थन किया है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल सोमवार को 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, एशियाई बाजार में चांदी 30.32 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

सोना वायदा कीमतों में तेजी 

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 39 रुपये की तेजी के साथ 78,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 39 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 253 रुपये की गिरावट के साथ 90,260 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीई) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 253 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90,260 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement