1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 16,000 रुपये महंगी हुई चांदी, MCX पर सोना भी हुआ महंगा, चेक करें आज के ताजा भाव

16,000 रुपये महंगी हुई चांदी, MCX पर सोना भी हुआ महंगा, चेक करें आज के ताजा भाव

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 23, 2026 11:38 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 11:38 am IST

सोमवार को MCX पर, 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 15,931 रुपये की तेजी के साथ 2,68,875 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
सोमवार को 2,68,875 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंची चांदी की कीमतें Image Source : PIXABAY

Silver and Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को MCX पर जहां एक तरफ सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में रहकर बढ़ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ, चांदी के भाव में जोरदार तेजी देखी जा रही है। सोमवार को सुबह 11.28 बजे तक सोने का भाव 2789 रुपये की तेजी के साथ 1,59,665 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, चांदी की कीमत 12,756 रुपये की बंपर बढ़त के साथ 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर ट्रेड कर रही थी। आज कारोबार के दौरान चांदी की कीमतें लगभग 16,000 रुपये की भारी-भरकम तेजी के साथ 2,68,875 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं।

सोमवार को 2,68,875 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंची चांदी की कीमतें

सोमवार को MCX पर, 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 15,931 रुपये की तेजी के साथ 2,68,875 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था। आज कारोबार के दौरान, चांदी 2,63,061 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक भी पहुंची। इसी तरह, आज 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 3724 रुपये की तेजी के साथ 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था। इसके अलावा, ये आज कारोबार के दौरान 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो पर भी पहुंचा। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी का भाव 2,52,944 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने का भाव 1,56,876 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

आज क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के भाव

बताते चलें कि एक्सपर्ट्स ने पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का अनुमान लगाया था। चॉइस ब्रोकिंग ने कहा कि अमेरिका में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप का वैश्विक आयात शुल्क बढ़ाना और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश सोना और चांदी की ओर बढ़े हैं। एंजेल वन के प्रथमेश माल्या ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ती तनाव की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और व्यापक बाजार में उतार-चढ़ाव ने कुछ निवेशकों को अनिश्चितता से बचने के लिए सोने में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा