1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिकॉर्ड हाई से ₹1.92 लाख सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 48,271 रुपये की गिरावट

रिकॉर्ड हाई से ₹1.92 लाख सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 48,271 रुपये की गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 22, 2026 06:50 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 07:46 pm IST

शुक्रवार को MCX पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना बढ़ोतरी के साथ 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 1.72 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
सर्राफा बाजार में 1.64 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी Image Source : AFP

Silver and Gold Price: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल जनवरी में सोने और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थीं, जिसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। जनवरी के आखिर से ही सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय की बात करें तो सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में काफी गिरावट आ चुकी है। जहां एक तरफ, चांदी की कीमतें अपने ऑलटाइम हाई से 1.92 लाख रुपये नीचे आ चुकी है। तो वहीं, दूसरी ओर सोना भी अपने लाइफटाइम हाई से 48,271 रुपये सस्ता हो चुका है।

शुक्रवार को MCX पर 1,44,825 रुपये के भाव पर बंद हुआ सोना

शुक्रवार को MCX पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना बढ़ोतरी के साथ 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 1.72 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 29 जनवरी को MCX पर चांदी का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था। इसी दिन, सोना भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। MCX पर सोना अपने लाइफटाइम हाई से 48,271 रुपये और चांदी अपने लाइफटाइम हाई से 1,92,578 रुपये सस्ती हो चुकी है।

सर्राफा बाजार में भी काफी नीचे आए भाव

शुक्रवार, 20 मार्च को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 650 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि, 29 जनवरी, 2026 को सोने का भाव 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस हिसाब से, सोने की कीमतें अपने लाइफटाइम हाई की तुलना में 30,350 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। शनिवार और रविवार के दिन सर्राफा बाजार बंद रहते हैं।

सर्राफा बाजार में 1.64 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी

हालांकि, सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार, 20 मार्च को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये यानी लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जबकि, 29 जनवरी, 2026 को चांदी का भाव 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। इस हिसाब से, चांदी की कीमतें अपने लाइफटाइम हाई की तुलना में 1,64,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा