1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Share Market Holiday: रविवार को पड़ रही दिवाली, क्या शेयर मार्केट में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

Share Market Holiday: रविवार को पड़ रही दिवाली, क्या शेयर मार्केट में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 11, 2023 04:05 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 04:12 pm IST

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6 बजे से लेकर 7:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार में 14 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : PTI

दिवाली देश का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन देश में सरकारी के साथ निजी दफ्तरों में भी पूरी तरीके से अवकाश रहता है। शेयर बाजार में भी इस छुट्टी रहती है, लेकिन इस बार दिवाली रविवार (12 नवंबर) को पड़ने के कारण लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि हर दिवाली पर शाम को होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग इस बार भी होगी या नहीं। 

क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?

शेयर बाजार में दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग का ट्रेंड लंबे समय से रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि दिवाली को हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन घरों, दुकानों और दफ्तरों में सुख और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इस कारण से शेयर में निवेश करने के लिए भी इस समय को काफी शुभ माना जाता है। इस वजह से हर दिवाली को स्टॉक मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंक का सत्र रखा जाता है।  

मुहूर्त ट्रेडिंग का समय 

मुहूर्त ट्रेडिंग का सत्र बाजार के सामान्य सत्रों की अपेक्षा काफी छोटा होता है। प्री-ओपन सेशन को मिलाकर ये आमतौर पर 1:15 मिनट तक का होता है। 2023 में मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6:00 बजे से लेकर शाम 7:15 बजे तक होगी।  इसमें 15 मिनट का प्री-ओपन सेशन भी होगा। बता दें, मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान आप आसानी इक्विटी, डेरिवेटिव जैसे फ्चूयर और ऑप्शन में भी ट्रेडिंग कर सकते हैं। 

दिवाली के अगले दिन रहेगी छुट्टी 

दिवाली के अगले दिन 13 नवंबर को शेयर बाजार बाजार और सामान्य रूप से ट्रेडिंग होगी। हालांकि, इसके अगले दिन 14 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा होने के कारण काम काज बंद रहेगा। इसके बाद 15 नवंबर को शेयर बाजार खुलेगा और शेयरों की ट्रेडिंग की जा की जा सकेगा। 

2023 में शेयर बाजार की छुट्टियां 

दिवाली के बाद शेयर बाजार 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेगा। इन दोनों के अलावा 2023 में शेयर बाजार में कोई अवकाश नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा