1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, मेटल और फार्मा शेयरों में दिखी तेजी, यहां रही गिरावट

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, मेटल और फार्मा शेयरों में दिखी तेजी, यहां रही गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 28, 2024 10:18 am IST,  Updated : May 28, 2024 10:18 am IST

शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी डिविस लैब में 2.90 फीसदी, हिंडाल्को में 2.06 फीसदी, डॉ रेड्डी में 1.72 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 1.36 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.08 फीसदी दिखी।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 75,390.50 अंक के पिछले बंद के मुकाबले 75,585.40 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.05 फीसदी या 38 अंक की बढ़त के साथ 75,424 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 0.12 फीसदी या 27.35 अंक की बढ़त के साथ 22,959 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर, 21 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी डिविस लैब में 2.90 फीसदी, हिंडाल्को में 2.06 फीसदी, डॉ रेड्डी में 1.72 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 1.36 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.08 फीसदी दिखी। इससे इतर अडानी पोर्ट्स में 1.29 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.09 फीसदी, बजाज-ऑटो में 0.57 फीसदी, आईटीसी में 0.46 फीसदी और आयशर मोटर्स में 0.46 फीसदी की गिरावट दिखी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.41 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.21 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.26 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.08 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.59 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.06 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.31 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.04 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.28 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.01 फीसदी की गिरावट दिखी। इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.09 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.39 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.75 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.62 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.45 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा