1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Tata Motors Demerger: TMCV शेयरों की लिस्टिंग तारीख आ गई, जानें पूरी बात

Tata Motors Demerger: TMCV शेयरों की लिस्टिंग तारीख आ गई, जानें पूरी बात

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Nov 11, 2025 11:58 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 11:58 am IST

टीएमपीवी पहले ही 14 अक्टूबर से एक स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनी के रूप में ट्रेडिंग शुरू कर चुकी है। डीमर्जर के बाद, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का नाम अब ‘टाटा मोटर्स’ रखा गया है।

टीएमपीवी पहले ही 14 अक्टूबर से एक स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनी के रूप में ट्रेडिंग शुरू कर चुकी है।- India TV Hindi
टीएमपीवी पहले ही 14 अक्टूबर से एक स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनी के रूप में ट्रेडिंग शुरू कर चुकी है। Image Source : TATA MOTORS

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर 12 नवंबर को बीएसई और एनएसई दोनों भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे। बीएसई पर जारी नोटिस के मुताबिक, यह नई इकाई ‘T’ ग्रुप ऑफ सिक्योरिटीज के तहत कारोबार करेगी। livemint की खबर के मुताबिक, टाटा मोटर्स के डीमर्जर (विभाजन) की प्रक्रिया पूरी होने के साथ कंपनी अब दो स्वतंत्र सूचीबद्ध इकाइयों- टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (टीएमसीवी) और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) में बंट चुकी है।

डीमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी

टाटा मोटर्स का डीमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुआ था। शेयर एंटाइटलमेंट रेशियो 1:1 के अनुसार, निवेशकों को रिकॉर्ड डेट तक रखे गए प्रत्येक टाटा मोटर्स शेयर पर कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में एक शेयर प्राप्त हुआ। टाटा मोटर्स डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर तय की गई थी।

बीएसई नोटिस के अनुसार, ₹2 के फेस वैल्यू वाले 368 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर ‘टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स’ टिकर के तहत ट्रेडिंग के लिए स्वीकृत किए गए हैं। यह स्टॉक अपने शुरुआती 10 ट्रेडिंग सेशंस के लिए ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में रहेगा।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का नाम अब ‘टाटा मोटर्स’

डीमर्जर के बाद, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का नाम अब ‘टाटा मोटर्स’ रखा गया है, जो पूरी तरह कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट पर केंद्रित रहेगा। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) यात्री वाहनों, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) कारोबार की जिम्मेदारी संभालेगा।

कंपनी का मूल्यांकन

टीएमपीवी पहले ही 14 अक्टूबर से एक स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनी के रूप में ट्रेडिंग शुरू कर चुकी है। रिकॉर्ड डेट के बाद समायोजन के आधार पर टीएमपीवी का मूल्यांकन लगभग ₹400 प्रति शेयर आंका गया था, जबकि कमर्शियल व्हीकल इकाई का अनुमानित मूल्य ₹260–₹270 प्रति शेयर के बीच था, जो डीमर्जर से पहले टाटा मोटर्स के ₹660.75 के बंद भाव पर आधारित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा