1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Noida International Airport: Tata को मिला UP में योगी आदित्यनाथ के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का ठेका, दिल्ली NCR वालों का होगा बड़ा फायदा

Noida International Airport: Tata को मिला UP में योगी आदित्यनाथ के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का ठेका, दिल्ली NCR वालों का होगा बड़ा फायदा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 03, 2022 01:20 pm IST,  Updated : Jun 03, 2022 04:53 pm IST

इस अनुबंध के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स हवाई अड्डे पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, उपयोगिताओं और अन्य सहायक भवनों का निर्माण करेगी।

Noida International Airport- India TV Hindi
Noida International Airport Image Source : PTI

Highlights

  • टाटा समूह को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का ठेका मिला है
  • बीते साल पीएम मोदी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 3500 एकड़ में बना सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रेटर नोएडा में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। बीते साल पीएम मोदी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। सरकार की कोशिश इस परियोजना के पहले फेज को 2024 तक पूरा करने की है। इस बीच टाटा समूह की बुनियादी ढांचा और निर्माण शाखा- टाटा प्रोजेक्ट्स  को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का ठेका मिला है। 

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। इस अनुबंध के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स हवाई अड्डे पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, उपयोगिताओं और अन्य सहायक भवनों का निर्माण करेगी। YIAPL स्विटजरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है और इसे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के लिए एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) के रूप में शामिल किया गया है। 

क्या करेगी टाटा 

बयान में कहा गया, ‘‘वाईआईएपीएल ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का चयन किया है। कंपनी को बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के डिजाइन, खरीद और निर्माण में उसके अनुभव के आधार पर अंतिम तीन में से से चुना गया।’’ 

Noida International Airport
Image Source : PTINoida International Airport

पहला चरण 2024 में होगा पूरा 

कुल 1,334 हेक्टेयर में फैली ग्रीनफील्ड सुविधा के पहले चरण में 5,700 करोड़ रुपये के निवेश से एकल रनवे परिचालन शुरू किया जाएगा, जिसकी क्षमता हर साल 1.

2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। नए हवाई अड्डे के 2024 तक चालू होने की उम्मीद है। 

noida airport
Image Source : FILEnoida airport

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा