1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सीमेंट की मांग में आएगी जबरदस्त तेजी, 2029-30 तक 64 करोड़ टन के पार होगी डिमांड

सीमेंट की मांग में आएगी जबरदस्त तेजी, 2029-30 तक 64 करोड़ टन के पार होगी डिमांड

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 03, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 03:10 pm IST

अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2029-30 तक सीमेंट की सालाना मांग 64 करोड़ टन को पार कर जाने की उम्मीद है।’’ वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक अल्ट्राटेक की क्षमता बढ़कर सालाना 18.28 करोड़ टन हो गई है। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2025-26 और वित्त वर्ष 2026-27 में 2.65 करोड़ टन सालाना क्षमता बढ़ाने की है।

ultratech cement, aditya birla group, cement, cement stock, ultratech cement share price, aditya bir- India TV Hindi
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला गिरावट Image Source : ULTRATECH CEMENT

भारत में सीमेंट की डिमांड में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2029-30 तक सीमेंट की सालाना मांग 64 करोड़ टन को पार कर सकती है। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने एक निवेशक प्रस्तुति में सीमेंट की मांग को लेकर ये अनुमान लगाया है। सीमेंट इंडस्ट्री के अनुमानों और शोध रिपोर्ट का हवाला देते हुए कंपनी ने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2029-30 के बीच सीमेंट की मांग में सालाना 7 से 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, 31 मार्च, 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में सीमेंट की सालाना मांग 42 करोड़ टन थी। 

अपनी क्षमता में 2.65 करोड़ टन सालाना बढ़ाने की योजना

अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2029-30 तक सीमेंट की सालाना मांग 64 करोड़ टन को पार कर जाने की उम्मीद है।’’ वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक अल्ट्राटेक की क्षमता बढ़कर सालाना 18.28 करोड़ टन हो गई है। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2025-26 और वित्त वर्ष 2026-27 में 2.65 करोड़ टन सालाना क्षमता बढ़ाने की है।

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला गिरावट

बताते चलें कि भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सुबह से ही सेंसेक्स के टॉप गेनर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। दोपहर 02.57 बजे तक कंपनी के शेयर 193.80 रुपये (1.92%) की बढ़ोतरी के साथ 10,307.80 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

12,143.90 रुपये है शेयरों का 52 वीक हाई

पिछले हफ्ते शुक्रवार को 10,114.00 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज जबरदस्त तेजी के साथ 10,315.00 रुपये के भाव पर खुले थे। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर ताबड़तोड़ तेजी के साथ 10,612.80 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 10,287.30 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचे। बताते चलें कि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों का 52 वीक हाई 12,143.90 रुपये और 52 वीक लो 9,250.10 रुपये है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 2,98,549.33 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा