1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की इन 6 कंपनियों ने कराई छप्परफाड़ कमाई, निवेशकों की संपत्ति 1.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

सेंसेक्स की इन 6 कंपनियों ने कराई छप्परफाड़ कमाई, निवेशकों की संपत्ति 1.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 28, 2024 11:49 am IST,  Updated : Jul 28, 2024 11:49 am IST

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 62,008.68 करोड़ रुपये घटकर 20,41,821.06 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 28,511.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,50,020.53 करोड़ रुपये पर आ गया।

Sensex- India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शानदार तेजी रही। सेंसेक्स 1,292.92 अंक उछलकर 81,332.72 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 428.75 अंक चढ़कर 24,834.85 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की जबरदस्त कमाई हुई। बाजार में तेजी लौटने से सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,186.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और इन्फोसिस रहीं। इसके अलावा आईटीसी, टीसीएस, एयरटेल और एचडीएफसी बैंक ने भी निवेशकों की बंपर कमाई कराई। 

LIC ने सबसे ज्यादा कमाई कराई 

समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 44,907.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,46,602.73 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 35,665.92 करोड़ रुपये बढ़कर 7,80,062.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 35,363.32 करोड़ रुपये बढ़कर 6,28,042.62 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मूल्यांकन में 30,826.1 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 15,87,598.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 30,282.99 करोड़ रुपये बढ़कर 8,62,211.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 8,140.69 करोड़ रुपये बढ़कर 12,30,842.03 करोड़ रुपये हो गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिया झटका 

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 62,008.68 करोड़ रुपये घटकर 20,41,821.06 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 28,511.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,50,020.53 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 23,427.1 करोड़ रुपये घटकर 7,70,149.39 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 3,500.89 करोड़ रुपये घटकर 6,37,150.41 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस शीर्ष स्थान पर कायम

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।  पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 728.07 अंक या 0.90 प्रतिशत चढ़ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा