1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निजामुद्दीन-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का जल्द हो सकता है ट्रायल, आगरा होते हुए चलेगी, जानें पूरी बात

निजामुद्दीन-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का जल्द हो सकता है ट्रायल, आगरा होते हुए चलेगी, जानें पूरी बात

 Published : Jul 09, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 03:08 pm IST

आगरा मंडल को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने की कवायद है। आगरा कैंट में हजरत निजामुद्दीन-इंदौर वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज 5-7 मिनट हो सकता है।

स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। (फाइल)- India TV Hindi
स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। (फाइल) Image Source : EASTERN RAILWAY

वंदे भारत ट्रेन की सीरीज में एक और ट्रेन शामिल होने की तैयारी में है। खबर है कि हजरत निजामुद्दीन से इंदौर के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन आगरा होते हुए चलेगी। जागरण डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, ट्रेन का ट्रायल इसी महीने होने की संभावना है, जो कि नई दिल्ली से मथुरा के बीच होगा। आगरा कैंट में हजरत निजामुद्दीन-इंदौर वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज 5-7 मिनट हो सकता है। आगरा रूट पर इस तरह यह पांचवीं वंदे भारत ट्रेन होगी।  

डिमांड पूरी होने की है संभावना

खबर के मुताबिक, इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की डिमांड आज से 6 महीने पहले उठी थी, जिसके बाद अब यह शायद पूरी होने की संभावना है। आगरा रूट पर फिलहाल चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। इ्नमें भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस, उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस और वाराणसी वंदे भारत शामिल हैं। ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में 70-80 प्रतिशत सीटें फुल रहती हैं।

चार जोड़ी ट्रेनें आगरा कैंट और मथुरा में रुकेंगी

रेलवे ने मथुरा में गोवर्द्धन परिक्रमा और गुरु पूर्णिमा मेला के चलते निजामुद्दीन-मदुरै एक्सप्रेस सहित करीब चार जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज आगरा कैंट और मथुरा में होगा। यह 2-2 मिनट रुकेंगी। पीआरओ के मुताबिक, निजामुद्दीन-मदुरै एक्सप्रेस, मुदरै-निजामुद्दीन एक्सप्रेस मथुरा में आठ और 10 जुलाई, निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस नौ व 11 जुलाई को आगरा कैंट व मथुरा, निजामुद्दीन-कन्याकुमारी 12 जुलाई को मथुरा, निजामुद्दीन-यशवंतपुर आठ, 10 और 12 जुलाई को मथुरा और आगरा कैंट में रुकेगी।

रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रपोजल

खबर के मुताबिक, रेलवे बोर्ड को नई वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने तो यहां तक जानकारी दी है कि ट्रेन की एक रैक मिल भी चुकी है। इस ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हालांकि औसत गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। जनवरी 2025 के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रेल देश भर के विभिन्न शहरों और क्षेत्रों को जोड़ने वाली 136 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा