1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. उबर ने की 200 कर्मचारियों की छंटनी, कोरोना के बाद से कर्मचारियों की संख्या में 17 प्रतिशत की कमी

उबर ने की 200 कर्मचारियों की छंटनी, कोरोना के बाद से कर्मचारियों की संख्या में 17 प्रतिशत की कमी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 22, 2023 03:00 pm IST,  Updated : Jun 22, 2023 03:00 pm IST

उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही के अनुसार, कंपनी ने कमाई में सुधार करते हुए 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

उबर - India TV Hindi
उबर Image Source : FILE

राइड-हेलिंग प्रमुख उबर अपनी कॉस्ट कटिंग करते हुए 200 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, उबर ने अब 35 प्रतिशत नौकरियों का टारगेट रखा है। बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरूआत में अपने माल ढुलाई सेवा प्रभाग से 150 नौकरियों की कटौती की थी। कंपनी ने मई में यह घोषणा की थी कि, वह एक समान कार्यबल बनाए रखेगी। वहीं उबर ने 2023 के अंत तक अपनी लक्षित आय हासिल करने का विश्वास जताया है।

दो राउंड में लगभग 6,700 नौकरियों में छंटनी

बता दें कि महामारी शुरू होने के बाद से अब तक कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 17 प्रतिशत की कमी की है। 2020 में, उबर ने दो बड़े जॉब कट राउंड में लगभग 6,700 नौकरियों में छंटनी की थी। मई 2020 में 3,500 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, राइड-शेयरिंग फर्म ने घोषणा की थी, कि वह अपने दूसरे दौर की छंटनी में 3,000 और नौकरियों में कटौती करेंगी। इस वर्ष की पहली तिमाही में, राइड-हेलिंग प्रमुख उबर ने 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 2.1 बिलियन या औसतन प्रति दिन लगभग 24 मिलियन थीं।

ग्रोथ की रफ्तार तेज करने की कवायद

उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही के अनुसार, कंपनी ने कमाई में सुधार करते हुए 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। साथ ही पहली तिमाही की वृद्धि को 19 प्रतिशत से बढ़ाकर 24 प्रतिशत कर दिया है। सीईओ ने कहा कि वह 2023 में बाजार की अग्रणी शीर्ष कंपनियों के साथ खड़े रहने के लिए लाभ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा