1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. UltraTech Cement का मुनाफा Q1 में 49% उछला, जानें तीन महीने में कहां पहुंचा नेट प्रॉफिट

UltraTech Cement का मुनाफा Q1 में 49% उछला, जानें तीन महीने में कहां पहुंचा नेट प्रॉफिट

 Published : Jul 21, 2025 03:05 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 03:11 pm IST

कंपनी के इस ग्रोथ के पीछे इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड, वंडर वॉलकेयर, और आरएके व्हाइट सीमेंट (यूएई) जैसे अधिग्रहणों का बड़ा योगदान रहा है।

अल्ट्राटेक सीमेंट का एक प्लांट।- India TV Hindi
अल्ट्राटेक सीमेंट का एक प्लांट। Image Source : OFFICIAL WEBSITE

अदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट  ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (जून तिमाही) में ₹2,220.91 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹1,493.45 करोड़ था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, साल-दर-साल आधार पर मुनाफे में करीब 49% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की ऑपरेशंस से आय ₹21,275.45 करोड़ रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹18,818.56 करोड़ थी। इस दौरान कंपनी की कुल आय (दूसरी इनकम सहित) बढ़कर ₹21,455.68 करोड़ हो गई।

कुल सीमेंट बिक्री कितनी रही

खबर के मुताबिक, अल्ट्राटेक सीमेंट ने बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल सीमेंट बिक्री 36.83 मिलियन टन रही, जो साल-दर-साल 9.7% अधिक है। इस ग्रोथ के पीछे इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड, वंडर वॉलकेयर, और आरएके व्हाइट सीमेंट (यूएई) जैसे अधिग्रहणों का बड़ा योगदान रहा है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि Kesoram Industries के सीमेंट व्यवसाय के साथ विलय की योजना 1 मार्च 2025 से प्रभावी हो चुकी है, जिससे तिमाही परिणाम पिछले साल की तुलना में पूरी तरह तुलनीय नहीं हैं। तिमाही के दौरान कुल खर्च ₹18,405.19 करोड़ रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर BSE पर ₹12,554 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे, जो कि पिछले बंद भाव से 0.45% अधिक है।

बता दें,बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (मार्च तिमाही) में अल्ट्राटेक सीमेंट लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,474.79 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले की इसी तिमाही में उसे 2,258.58 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था। पिछले वित्तवर्ष की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की परिचाल आय 23,063. 32 करोड़ रुपये रही थी।

सीसीआई ने मांगे हैं फाइनेंशियल डिटेल

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कुछ दिनों पहले ही आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक और दो अन्य सीमेंट विनिर्माताओं एवं उनके अधिकारियों को वित्तीय दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश सीसीआई के महानिदेशक की जांच में प्रतिस्पर्धा मानदंडों का उल्लंघन पाए जाने के बाद दिया गया है। सीसीआई ने डालमिया भारत सीमेंट्स और श्री दिग्विजय सीमेंट्स को भी आदेश के आठ सप्ताह के भीतर बही-खाता और लाभ एवं हानि के ब्योरे सहित अपने ऑडिट किए गए वित्तीय विवरण देने का कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा