1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लखनऊ में मात्र 11.69 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने का मौका, 15% की छूट अलग- चेक करें साइज, लोकेशन और बाकी जरूरी डिटेल्स

लखनऊ में मात्र 11.69 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने का मौका, 15% की छूट अलग- चेक करें साइज, लोकेशन और बाकी जरूरी डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 02, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 06:32 pm IST

UPAVP के लखनऊ में कुल 5 प्रोजेक्ट हैं, जिनमें से 4 प्रोजेक्ट में 1 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 11.69 लाख रुपये से लेकर 16.33 लाख रुपये है।

UPAVP, UPAVP scheme, UPAVP flats, UPAVP upcoming scheme, UPAVP housing schemes, UPAVP housing scheme- India TV Hindi
लखनऊ में बड़ी तादाद में उपलब्ध हैं 1 BHK फ्लैट Image Source : UPAVP

UPAVP Scheme Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए अपने सपनों का घर खरीदने का एक शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश सरकार का यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड (UPAVP) लखनऊ समेत कई प्रमुख शहरों और जिलों में शानदार और किफायती हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में मात्र 11.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत से सरकारी फ्लैट बेचे जा रहे हैं। 

लखनऊ में बड़ी तादाद में उपलब्ध हैं 1 BHK फ्लैट

UPAVP के लखनऊ में कुल 5 प्रोजेक्ट हैं, जिनमें से 4 प्रोजेक्ट में 1 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 11.69 लाख रुपये से लेकर 16.33 लाख रुपये है। साइज की बात करें तो इन फ्लैटों का साइज 29.50 वर्ग मीटर से लेकर 37.34 वर्ग मीटर तक है। यहां हम आपको सभी प्रोजेक्ट के 1 BHK फ्लैट के बारे में विस्तार से बताएंगे।

गोकुल ग्राम (बीबी खेड़ा) प्रोजेक्ट

लखनऊ के गोकुल ग्राम प्रोजेक्ट में 1 BHK फ्लैटों की कीमत 11.69 लाख रुपये से 12.74 लाख रुपये तक है। इन फ्लैटों का साइज 30.57 वर्ग मीटर है। इन फ्लैटों की कुल संख्या 84 है। ये लोकेशन लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से 14 किमी दूर है।

वृंदावन योजना नंबर-4

वृंदावन योजना नंबर-4 के तहत कुल 10 प्रोजेक्ट शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में 1 BHK फ्लैटों की कीमत 16.88 लाख रुपये से लेकर 52.80 लाख रुपये तक है और इनका साइज 33.59 वर्ग मीटर से लेकर 69.06 वर्ग मीटर है। 

गोकुल ग्राम (मुन्नू खेड़ा) प्रोजेक्ट

गोकुल ग्राम (मुन्नू खेड़ा) प्रोजेक्ट के EWS स्कीम में सिर्फ EWS कैटेगरी के लिए ही फ्लैट उपलब्ध हैं। इन 1 BHK फ्लैटों की कीमत 12.59 लाख रुपये से लेकर 15.18 लाख रुपये है। इन फ्लैटों का साइज 33.69 वर्ग मीटर से लेकर 37.38 वर्ग मीटर है।

अवध विहार योजना

अवध विहार योजना में कुल 10 प्रोजेक्ट हैं, जिनमें से 7 प्रोजेक्ट में 1 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं। अवध विहार योजना के तहत 1 BHK फ्लैटों की कीमत 14.05 लाख रुपये से लेकर 23.76 लाख रुपये है। इन फ्लैटों का साइज 37.34 वर्ग मीटर से लेकर 47.38 वर्ग मीटर है। 

कैसे मिलेगा 15 प्रतिशत छूट का लाभ

इस स्कीम की खास बात ये है कि अगर आप 60 दिनों के भीतर पूरी पेमेंट करते हैं तो आपको अलग से 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अगर आप 61 दिनों से लेकर 90 दिनों के अंदर पूरी पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड की इस स्कीम के तहत ''पहले आओ, पहले पाओ'' के आधार पर फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। इसका मतलब ये हुआ कि आप इन फ्लैटों को बुक करने में ज्यादा समय लेते हैं तो आप घर खरीदने का मौका गंवा भी सकते हैं। इन फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग 30 अक्टूबर को खुल चुकी हैं और 31 जनवरी, 2026 तक चलेगी। लखनऊ में इन फ्लैटों की बुकिंग के लिए आपको UPAVP की आधिकारिक वेबसाइट https://upavp.in/ पर जाना होगा।

कहां मिलेगी ज्यादा जानकारी

इस स्कीम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर- 1800-180-5333 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप 0522-2236803 पर भी कॉल कर इस स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छुट्टी वाले दिन छोड़कर आप किसी भी दिन सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा