1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका में आर्थिक मंदी की आहट? खर्च में तेजी के बावजूद अर्थव्यवस्था में 1.5 प्रतिशत की गिरावट

अमेरिका में आर्थिक मंदी की आहट? खर्च में तेजी के बावजूद अर्थव्यवस्था में 1.5 प्रतिशत की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 26, 2022 09:52 pm IST,  Updated : May 26, 2022 09:52 pm IST

अमेरिका ने दरअसल निर्यात के मुकाबले अधिक आयात किया है। इसके अलावा दुकानों और गोदामों में माल की धीमी आपूर्ति का भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है।

American Growth Slow Down- India TV Hindi
American Growth Slow Down Image Source : FILE

Highlights

  • 2022 की पहली तिमाही में अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 1.5 प्रतिशत की गिरावट
  • अमेरिका ने दरअसल निर्यात के मुकाबले अधिक आयात किया है
  • माल की धीमी आपूर्ति का भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर

क्या दुनिया की आर्थिक महाशक्ति अमेरिका एक बार फिर मंदी की चपेट में आ रही है। ताजा जारी आंकड़े भविष्य के लिए ऐसे ही संकेत दे रहे हैं। उपभोक्ता और कारोबार खर्च में तेजी के बावजूद वर्ष 2022 की पहली तिमाही में अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। 

हालांकि अर्थशास्त्री मान रहे हैं अमेरिका की अर्थव्यवस्था में गिरावट मंदी की शुरुआत का संकेत नहीं है। इस गिरावट का मुख्य कारण व्यापार घाटे का बढ़ना है। अमेरिका ने दरअसल निर्यात के मुकाबले अधिक आयात किया है। इसके अलावा दुकानों और गोदामों में माल की धीमी आपूर्ति का भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। 

मौजूदा तिमाही में फिर दिखेगी ग्रोथ 

विश्लेषकों का मानना है कि अप्रैल-जून की चालू तिमाही में अर्थव्यवस्था के फिर से बढ़ने की संभावना है। वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में गिरावट के बाद से अमेरिका की अर्थव्यवस्था में दूसरी बार गिरावट आई है। इससे पहले, 2021 की अंतिम तिमाही में आर्थिेक वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रही थी। 

महंगाई ने बढ़ाई चिंता

अमेरिका में इस समय मुद्रास्फीति उच्च स्तर पर है। इससे मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ रही हैं। अप्रैल महीने में उपभोक्ता महंगाई बढ़कर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इसे देखत हुए माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा