1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सस्ते में विदेश ले जाने वाली एयरलाइंस का कारनामा! संकट में 300 यात्री, बदइंतजामी के बीच बिताए 10 घंटे

सस्ते में विदेश ले जाने वाली एयरलाइंस का कारनामा! संकट में 300 यात्री, बदइंतजामी के बीच बिताए 10 घंटे

 Published : May 26, 2023 06:17 pm IST,  Updated : May 26, 2023 06:17 pm IST

अगर आप भी सस्ते किराये के लालच में किसी भी एयरलाइंस में टिकट करा लेते हैं तो सावधान हो जाइये। वियतजेट के या​​त्रियों के लिए मुंबई से हो​ ची मिन्ह सिटी का सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

वियतजेट के 300 यात्री करीब 10 घंटों से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे- India TV Hindi
वियतजेट के 300 यात्री करीब 10 घंटों से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे Image Source : FILE

सस्ती टिकटों के साथ वियतनाम और भारत के बीच विमान सेवा उपलब्ध कराकर वियतजेट हाल के दिनों में काफी लोकप्रिय हुई है। लेकिन हाल ही में वियतजेट के यात्रियों के साथ जो सुलूक हुआ उसे देखकर आप इससे तौबा जरूर कर सकते हैं। वियतजेट की एक उड़ान बाधित होने के कारण विमान के कम से कम 300 यात्री करीब 10 घंटों से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। यह विमान वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी जा रहा था। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइंस ने न तो उनके लिए होटल का इंतजाम किया और न हीं खाने की व्यवस्था की। 

यात्रियों की आपबीती 

एक यात्री के मुताबिक विमान में खराबी के कारण उन्हें करीब 10 घंटे तक शहर के हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। नाम न छापने की शर्त पर एक यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद यात्रियों के लिए होटल में ठहरने या खाने की व्यवस्था नहीं की। डीजीसीए के नियमों के तहत अगर किसी उड़ान में निर्धारित समय से अधिक देरी होती है, तो संबंधित एयरलाइन को यात्रियों के रहने और भोजना का इंतजाम करना होगा। 

कंपनी ने दिया बयान

वियतजेट ने बाद में एक बयान में कहा कि ''26 मई को मुंबई (भारत) से हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ान संख्या वीजे884 को स्थानीय समय के अनुसार 01:00 बजे प्रस्थान करना था, हालांकि उसे परिचालन कारणों से स्थानीय समयानुसार 20:30 बजे पुनर्निर्धारित करना पड़ा।'' कंपनी ने कहा, ''प्रभावित उड़ान के यात्रियों को एयरलाइंस की नीति के तहत मदद दी जा रही है, जिसमें होटल, भोजन, पेय और अन्य मदद शामिल हैं। इसके लिए यात्रियों को अनुरोध करना होगा।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा