1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PF खाते में हर महीने कंपनी डाल रही है या नहीं पैसा, इस तरह चुटकियों में करें पता

PF खाते में हर महीने कंपनी डाल रही है या नहीं पैसा, इस तरह चुटकियों में करें पता

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 08, 2025 10:23 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 10:23 pm IST

How to check PF balance : 7738299899 पर एक SMS भेजकर अपने पीएफ खाते का बैलेंस और अपने खाते में आया नवीनतम योगदान जान सकते हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

पीएफ अकाउंट बैलेंस- India TV Hindi
पीएफ अकाउंट बैलेंस Image Source : FILE

अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं, तो आपका एक पीएफ खाता भी होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आपके इस पीएफ खाते को ऑपरेट करता है। हर महीने कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12 फीसदी पैसा पीएफ खाते में जमा होता है। वहीं, इतना ही पैसा कंपनी की तरफ से कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है। यह पैसा पीएफ और पेंशन दोनों जगह जाता है। इस रकम पर अच्छा-खासा ब्याज मिलता है। अब कई कर्मचारियों के मन में यह सवाल बना रहता है कि कंपनी उनके पीएफ खाते में पैसा डाल रही है या नहीं। आप कुछ आसान तरीकों से अपने पीएफ खाते का बैलेंस जान सकते हैं। इससे आपको पता लग जाएगा कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हो रहा है।

इस नंबर पर करें मैसेज

ईपीएफओ मेंबर्स 7738299899 पर एक SMS भेजकर अपने पीएफ खाते का बैलेंस और अपने खाते में आया नवीनतम योगदान जान सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड नंबर से AN EPFOHO ENG टाइप करके मैसेज सेंड कर देना है। ENG यहां पर अंग्रेजी को दर्शाता है। अगर आप किसी दूसरी भाषा में जानना चाहते हैं, तो उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखें।

उमंग ऐप से हो जाएगा काम

अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप को डाउनलोड करके कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं। यूजर्स इस ऐप का उपयोग करके क्लेम सबमिट कर सकते हैं, अपनी ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं और अपने क्लेम्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल

अगर आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको ईपीएफओ से कुछ मैसेज आएंगे, जिनमें आपको अपने पीएफ अकाउंट्स का बैंलेंस दिख जाएगा।

EPFO पोर्टल

EPFO वेबसाइट पर जाकर employees सेक्शन पर क्लिक करें और उसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें। अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करके आप पीएफ पासबुक को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस के साथ-साथ कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान दिखाया जाएगा। किसी भी पीएफ ट्रांसफर का टोटल और जमा हुए पीएफ ब्याज की राशि भी दिख जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा