1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 20,000 रुपये से कम में फैमिली के साथ घूमने जाना है? इन 7 जगहों का बना सकते हैं प्लान

20,000 रुपये से कम में फैमिली के साथ घूमने जाना है? इन 7 जगहों का बना सकते हैं प्लान

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 28, 2025 09:39 am IST,  Updated : May 28, 2025 09:39 am IST

अगर आप गंगा आरती देखना चाहते हैं और गंगा स्नान करना चाहते हैं, तो हरिद्वार भी जा सकते हैं। यहां आप हर की पौड़ी, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, पिरान कलियर, और राजाजी राष्ट्रीय पार्क जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

किफायती ट्रिप- India TV Hindi
किफायती ट्रिप Image Source : FILE

देश के कई राज्यों में कुछ दिनों बाद से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। कुछ कॉलेजों में तो छुट्टियां अभी से शुरू हो गई हैं। ऐसे में आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। अलग-अलग जगहों पर घूमने जाना मानव जीवन के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इससे हमारी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है और हमें कई नई-नई चीजें जानने को मिलती हैं। अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आस-पास रहते हैं तो उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान या पंजाब के पर्यटक स्थलों पर घूमने जा सकते हैं।

कम बजट में इस तरह करें ट्रिप प्लान

कुछ लोग ट्रिप पर इसलिए नहीं जा पाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें काफी पैसा खर्च होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आप कम खर्चे में भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जैसे आप कार की बजाय ट्रेन या बस से यात्रा कर सकते हैं। इसमें भी आप एसी की जगह स्लीपर कोच का चुनाव करेंगे, तो काफी पैसा बच जाएगा। अगर आप पति-पत्नी और दो बच्चे हैं, तो सिर्फ एक रूम भी बुक कर सकते हैं। आप होटल की बजाय होम स्टे में रूम लेंगे तो आपका काफी पैसा बच जाएगा। शहर में घूमने के लिए आप पब्लिक व्हीकल का यूज कर सकते हैं। अगर आप पूरी ट्रिप की पहले से अच्छे से प्लानिंग करके रखते हैं, तो भी अच्छा-खासा पैसा बचा सकते हैं। इस तरह आप 4 लोग सिर्फ 20,000 रुपये में भी एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

1. ऋषिकेश

कम बजट में आप अच्छे से ऋषिकेश घूमकर आ सकते हैं। यहां आप गंगा नदी में स्नान करके गंगा आरती देख सकते हैं। यहां कई सारे आश्रम हैं, वहां जा सकते हैं। रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यहां बंजी जंपिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज होती हैं।

2. जयपुर

अगर आप राजस्थान घूमने का मन बना रहे हैं तो जयपुर जा सकते हैं। यहां आमेर फोर्ट, हवामहल, नाहरगढ़, मोती डूंगरी, बड़ी चौपड़ जैसे कई घूमने की जगह हैं। आप यहां मार्केट में साड़ियों, कुर्तियों व हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

3. हरिद्वार

अगर आप गंगा आरती देखना चाहते हैं और गंगा स्नान करना चाहते हैं, तो हरिद्वार भी जा सकते हैं। यहां आप हर की पौड़ी, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, पिरान कलियर, और राजाजी राष्ट्रीय पार्क जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

4. अमृतसर

अमृतसर भी घूमने के लिहाज से काफी अच्छी जगह है। यहां आप स्वर्ण मंदिर, विभाजन संग्रहालय, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर जैसे स्थान घूम सकते हैं।

5. आगरा

कम बजट में आप आगरा भी आसानी से घूम सकते हैं। यहां आप ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और मेहताब बाग जैसी जगह घूम सकते हैं।

6. मसूरी

मसूरी को क्वीन ऑफ द हिल्स भी कहा जाता है। यह काफी खूबसबरत जगह है। यहां आप केम्प्टी फॉल्स, गन हिल और कैमल्स बैक रोड जैसी जगह घूम सकते हैं। अगर आप पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखना चाहते हैं, तो आपको मसूरी जरूर जाना चाहिए। आप वापस आते वक्त देहरादून भी जा सकते हैं।

7. नैनीताल

आप शांति से प्रकृति के बीच टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो नैनीताल जा सकते हैं। यहां आप नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप, मॉल रोड, चिड़ियाघर और नैनी पीक घूम सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा