1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. WhatsApp New Feature: चलिए अब बंद कीजिए फोटो ब्लर करने के लिए Editing App का इस्तेमाल, वाट्सअप दे रहा ऑप्शन

WhatsApp New Feature: चलिए अब बंद कीजिए फोटो ब्लर करने के लिए Editing App का इस्तेमाल, वाट्सअप दे रहा ऑप्शन

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Oct 30, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 06:41 pm IST

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप (WhatsApp) के इस नए फीचर के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। इसकी मदद से आप फोटो को आसानी से ब्लर कर सकते हैं।

फोटो ब्लर करने के लिए WhatsApp दे रहा ऑप्शन- India TV Hindi
फोटो ब्लर करने के लिए WhatsApp दे रहा ऑप्शन Image Source : INDIA TV

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप (WhatsApp) के इस नए फीचर के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। इसकी मदद से आप फोटो को आसानी से ब्लर कर सकते हैं। अगर आप किसी को फोटो ब्लर करके भेजना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कोई दूसरा एडिटिंग ऐप (Editing App) का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। इस ब्लर टूल (Blur Tool) का आप इस्तेमाल कैसे करेंगे चलिए समझने की कोशिश करते हैं।

ऐप का अपडेट होना जरूरी

अगर आप ब्लर टूल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका वॉट्सऐप अपडेट हो। अगर आपका ऐप अपडेट नहीं हैं तो यह ऑप्शन आपके मोबाइल में शो नहीं करेगा। इसलिए सबसे पहले जाकर आप प्ले स्टोर से या अगर आपका iPhone मोबाइल है तो आप iOS स्टोर से ऐप को अपडेट कर लें।

एंड्रॉयड यूजर्स ब्लर टूल का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर्स हैं और आप टूल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ऐप को ओपेन करना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल में नीचे साइड में जो कैमरे का ऑप्शन दिखता है जहां से आप फ़ोटो सेलेक्ट कर शेयर करते हैं। एक फोटो ले लें। उसके बाद आपको राइट में सबसे ऊपर साइड में 1 पेन के सिंबल जैसा दिखेगा था, उसपर क्लिक करें। उसके बाद बटन के राइट साइड में ब्लर का ऑप्शन दिखेगा। उसकी मदद से पहले से सलेक्ट किए गए फोटो को ब्लर कर सकते हैं।

iPhone यूज़र्स ब्लर टूल का कैसे करें इस्तेमाल? 

अगर आप iPhone में वाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस टूल को बेहद आसान उपाय से इस्तेमाल में ला सकते हैं। सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ओपेन करने के बाद फ़ोटो सेलेक्ट करना पड़ेगा। एक बार जब आप फ़ोटो सेलेक्ट कर लेंगे, फिर राइट साइड के टॉप में जब देखेंगे तो वहाँ एक पेन के सिंबल जैसा ऑप्शन दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना होगा। फिर आप उस सेक्शन पर जाएँ जहां आप पेंसिल कलर चुनते हैं। आप देखेंगे पेंसिल वाले सेक्शन में सबसे नीचे ब्लर जैसा दिखेगा। उसे सेलेक्ट करने के बाद आप अपनी फोटो को ब्लर कर सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा