1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Shark Tank India Vineeta Singh : मौत की झूठी खबरें नहीं रुकीं तो विनीता सिंह ने सोशल मीडिया पर मांगी हेल्प, जानिए क्या है माजरा

Shark Tank India Vineeta Singh : मौत की झूठी खबरें नहीं रुकीं तो विनीता सिंह ने सोशल मीडिया पर मांगी हेल्प, जानिए क्या है माजरा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 20, 2024 07:07 pm IST,  Updated : Apr 20, 2024 08:13 pm IST

Vineeta Singh news : विनीता सिंह ने अपनी पोस्ट के साथ जो फोटोज शेयर कीं, उनमें उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं।

विनीता सिंह- India TV Hindi
विनीता सिंह Image Source : FILE

शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह (Vineeta Singh) को तो आप जानते ही होंगे। शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में वे जज की भूमिका निभाती हैं। विनीता सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऐसी पोस्ट की, जिससे सब हैरान रह गए। दरअसल, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खासकर फेसबुक पर विनीता सिंह की मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं। जब ये खबरें नहीं रुकीं, तो विनीता सिंह को मदद के लिए एक्स पर आना पड़ा। विनीता सिंह ने कहा कि उन्होंने इन झूठी खबरों की शिकायत मेटा और मुंबई साइबर पुलिस में की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विनीता सिंह का छलका दर्द

विनीता सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'पिछले 5 हफ्ते से मेरी मौत और मेरे गिरफ्तार होने की झूठी खबरों के पेड पीआर से जूझ रही हूं। पहले तो इसे इग्नोर किया। इसके बाद कई बार मेटा में रिपोर्ट किया। मुंबई साइबर पुलिस को कंप्लेंट की, लेकिन इसके बाद भी ये खबरें नहीं रुक रही थीं। सबसे बुरा तब है, जब लोग पैनिक होकर मेरी मां को कॉल करते हैं। कुछ पोस्ट ये हैं। कोई सुझाव?'

पैसा देकर किया जा रहा था प्रमोट

विनीता सिंह ने अपनी पोस्ट के साथ जो फोटोज शेयर कीं, उनमें उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं। एक पोस्ट में उनकी फोटो के साथ लिखा था, 'यह भारत के लिए एक दुखद दिन है। हम विनीता सिंह को गुडबाय कहते हैं।' एक दूसरी पोस्ट में लिखा था, 'यह पूरे भारत के लिए दुखभरा दिन है। गुडबाय, विनीता सिंह।' विनीता सिंह का कहना था कि पेड पीआर द्वारा पैसा देकर इन खबरों को प्रमोट किया जा रहा था। विनीता सिंह की इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस का भी कमेंट आया। इसके बाद पुलिस ने उनसे बात की। विनीता सिंह का कहना था कि फेसबुक पर इस तरह की फेक खबरों की पूरी सीरीज चलाई जा रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा