1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्या Gold की कीमत में तेजी जारी रहेगी या आएगी गिरावट... जवाब- सोना होगा सस्ता लेकिन कब? जानें

क्या Gold की कीमत में तेजी जारी रहेगी या आएगी गिरावट... जवाब- सोना होगा सस्ता लेकिन कब? जानें

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 10, 2025 07:07 am IST,  Updated : Feb 10, 2025 07:07 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों को लेकर अनिश्चितता के चलते सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है।

Gold- India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

पिछले हफ्ते सोने ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च मूल्य पर बंद हुआ। आपको बता दें कि इस साल जनवरी से सोना करीब 6500 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। सोने के रिकॉर्ड तेजी के बाद आम लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या सोने की कीमत में यह तेजी आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी या गिरावट आएगी? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको इसका उत्तर देते हैं। आइए जानते हैं कि सोने की कीमत में तेजी जारी रहेगी या गिरावट लौटेगी। 

सोने की कीमत में क्यों रिकॉर्ड तेजी? 

सोने को पारंपरिक रूप से अस्थिरता के दौर में सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से टैरिफ वॉर शुरू हो गय है। इससे वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति और आर्थिक विकास के बारे में चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे सोने की  मांग में और वृद्धि हुई है। टैरिफ युद्ध ने अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के साथ मुद्रा बाजारों को भी प्रभावित किया है। आपको बता दें कि मजबूत डॉलर आमतौर पर विदेशी खरीदारों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है। इन कारणों से सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। 

तो क्या फिर सस्ता होगा सोना? 

भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जो अपनी अधिकांश जरूरतों को आयात के जरिए पूरा करता है। जब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो सोने के आयात की लागत बढ़ जाती है, जिससे घरेलू सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि नई अमेरिकी सरकार द्वारा लागू की गई व्यापार और विदेश नीतियों तथा अमेरिकी डॉलर के मजबूत प्रदर्शन को लेकर चिंताओं के कारण सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आई है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों से सोने की सुरक्षित निवेश अपील धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में सोने की कीमत में गिरावट आएगी। इसलिए अगर आप सोने की कीमत घटने का इंतजार कर रहे हैं तो यह होगा। हां, इसके लिए थोड़ा वक्त जरूर लगेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा