1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Women's Day: कौन हैं अनीता देवी जिसके काम की PM Modi ने की तारीफ, सैकड़ों महिलाओं को दिया रोजगार

Women's Day: कौन हैं अनीता देवी जिसके काम की PM Modi ने की तारीफ, सैकड़ों महिलाओं को दिया रोजगार

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 08, 2025 11:56 am IST,  Updated : Mar 08, 2025 12:08 pm IST

Women's Day: पीएम मोदी ने अनिता देवी को विमन सक्सेस का आइडल बताया है। अनीता देवी ने पहले बिहार सरकार से जीविका परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग ली।

अनीता देवी- India TV Hindi
अनीता देवी Image Source : FILE

दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर भारत की कई सफल महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल का एक्सेस दिया है। पीएम मोदी के अकाउंट से सुबह से ही भारत की कई सफल महिलाओं द्वारा पोस्ट किये गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर भारत के अलग-अलग हिस्सों की उन महिलाओं के बारे में बताया गया है, जिन्होंने विभिन्न सेक्टर्स में सफलता प्राप्त की है। पीएम ने कहा कि इनका दृढ़ संकल्प और इनकी सक्सेस हमें महिलाओं की असीम क्षमता की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि हम आज और हर दिन एक विकसित भारत को आकार देने में उनके योगदान को सेलिब्रेट करते हैं।

मशरूम से खड़ा किया बड़ा कारोबार 

पीएम मोदी के एक्स हैंडल से शेयर हुई कई सक्सेस स्टोरीज में से एक स्टोरी अनीता देवी की भी है। अनीता देवी नालंदा के अनंतपुर गांव की रहने वाली हैं। अपनी जीवन में तमाम संघर्षों से जूझते हुए अनीता देवी ने साल 2016 में स्वरोजगार करने का फैसला लिया। उस समय उन्होंने माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। आज अनीता देवी का यह स्वरोजगार काफी फल-फूल गया है। वे मशरूम उगाती हैं। वे मशरूम उगाकर न सिर्फ अपने परिवार को मजबूती दे रही हैं, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं।

ली थी ट्रेनिंग

पीएम मोदी ने अनिता देवी को विमन सक्सेस का आइडल बताया है। अनीता देवी ने पहले बिहार सरकार से जीविका परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने इसे रोजगार बनाया। धीरे-धीरे वे दूसरी महिलाओं को भी रोजगार देने लगीं। इस तरह अब नालंदा की कई महिलाएं अनिता देवी के साथ काम करके आत्मनिर्भर बन गई हैं। अनीता देवी की कंपनी किसानों को खाद-बाीज और कीटनाशक जैसी जरूरी चीजें कम कीमत में उपलब्ध कराती हैं।

मखाना उत्पादन की है अगली योजना

अनीता देवी का कहना है कि अगर मैंने कर दिखाया, तो आप भी कर सकती हैं। अनीता देवी की अगली योजना मखाना उत्पादन की है। इससे और अधिक महिलाओं को वे रोजगार दे पाएंगी। उनका मानना है कि आर्थिक स्वतंत्रता ही महिलाओं की सामाजिक स्थिति स्ट्रांग कर सकती है और उन्हें सम्मान दिला सकती है। उनका सपना है कि गांव की हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो और आत्मनिर्भर बने।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा