1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महेंद्र सिंह धोनी की सालाना कमाई जानकार चौंक जाएंगे आप, एडवांस टैक्स के रूप में जमा किए 38 करोड़, पूरे झारखंड में नंबर वन

महेंद्र सिंह धोनी की सालाना कमाई जानकार चौंक जाएंगे आप, एडवांस टैक्स के रूप में जमा किए 38 करोड़, पूरे झारखंड में नंबर वन

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Apr 04, 2023 03:17 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 03:25 pm IST

पिछले साल यानी वर्ष 2021-22 में भी उन्होंने इतनी ही राशि एडवांस टैक्स के रूप में जमा की थी। यानी इस साल उनकी आमदनी पिछले साल के बराबर रही है। वर्ष 2020-21 में धोनी ने एडवांस टैक्स के तौर पर 30 करोड़ के आसपास की रकम जमा की थी।

महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी Image Source : PTI

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सालाना आय पर कोई असर नहीं पड़ा है। वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी आमदनी बीते साल यानी 2021-22 की आय के लगभग बराबर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसकी तस्दीक करता है। धोनी ने इस साल 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग को कुल 38 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, धोनी की ओर से जमा कराये गये 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 22-23 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है।

झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर

पिछले साल यानी वर्ष 2021-22 में भी उन्होंने इतनी ही राशि एडवांस टैक्स के रूप में जमा की थी। यानी इस साल उनकी आमदनी पिछले साल के बराबर रही है। वर्ष 2020-21 में धोनी ने एडवांस टैक्स के तौर पर 30 करोड़ के आसपास की रकम जमा की थी। आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर रहे हैं। आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं। वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी। इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था।

बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे

जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से भी उन्होंने इस साल विदाई का ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाता बुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फामिर्ंग में भी उन्होंने निवेश किया है। रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फामिर्ंग करवाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा