1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तत्काल में आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट, 1 जुलाई से Aadhaar वेरिफिकेशन नियम लागू होगा, जानें कैसे Ticket होगा बुक

तत्काल में आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट, 1 जुलाई से Aadhaar वेरिफिकेशन नियम लागू होगा, जानें कैसे Ticket होगा बुक

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 11, 2025 03:00 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 07:23 pm IST

1 जुलाई से रेलवे तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी करने जा रहा है। इसका लाभ आम यात्रियों को मिलने की उम्मीद है।

Tatkal Railway Ticket - India TV Hindi
तत्काल टिकट Image Source : FILE

देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। तत्काल बुकिंग में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की समस्या से जल्द उनको राहत मिलने वाली है। दरअसल, रेलवे ने 1 जुलाई से AAdhar वेरिफिकेशन लागू करने का फैसला किया है। इसके बाद केवल आधार प्रमाणित यूजर्स ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे। रेल मंत्रालय ने 10 जून, 2025 को सभी रेलवे जोन को एक निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इस नियम को लागू करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल योजना का लाभ आम लोगों को मिले। जानकारों का कहना है कि इस कदम से कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। वहीं दलाल द्वारा टिकट की ब्लैकमेलिंग पर रोक लगेगी। 

आधार-आधारित ओटीपी लागू होगा

तत्काल बुकिंग के तहत टिकट केवल आधार प्रमाणित यूजर्स ही भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मंत्रालय ने निर्धारित किया है कि 15 जुलाई, 2025 से यात्रियों को तत्काल बुकिंग के लिए एक अतिरिक्त आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण चरण पूरा करना होगा।

कहां से होगी टिकट की बुकिंग 

1 जुलाई, 2025 से भारतीय रेलवे की तत्काल बुकिंग के तहत ट्रेन टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट या इसके मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बुकिंग हो पाएगी। केवल वे यात्री ही तत्काल टिकट की बुकिंग कर पाएंग जिनका आधार वेरिफिकेशन हुआ होगा। इसके अतिरिक्त, 15 जुलाई, 2025 से टिकट बुकिंग करने के लिए आधार-लिंक्ड ओटीपी सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। 

एजेंट का विंडो 30 मिनट बाद खुलेगा

टिकट बुकिंग करने वाले एजेंट्स के लिए विंडो 30 मिनट बाद खुलेगा। एसी श्रेणियों के लिए सुबह 10.00 बजे से 10.30 बजे तक और नॉन-एसी के लिए सुबह 11.00 बजे से 11.30 बजे तक बुकिंग होगी। मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को निर्देश दिया है कि वे प्रणाली में आवश्यक संशोधन करें तथा इन परिवर्तनों के बारे में सभी जोन को सूचित करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा