गूगल मैप्स को बनाया बेवकूफ, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कहा -ये मजेदार भी और डरावना भी
गूगल मैप्स को बनाया बेवकूफ, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कहा -ये मजेदार भी और डरावना भी
Written by: India TV Paisa Desk
Published : Feb 27, 2020 07:13 pm IST,
Updated : Feb 27, 2020 07:27 pm IST
एक शख्स की खास ट्रिक से खाली सड़क पर गूगल मैप ने ट्रैफिक जाम दिखाया
Photo:FILE
Anand Mahindra
नई दिल्ली । महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा वीडियो डाला है जो खुद उनके शब्दों में मजेदार और डरावना दोनो ही है। दरअसल आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर जर्मनी में एक शख्स के प्रयोग से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया जिसमें उस शख्स ने गूगल मैप को बेवकूफ बनाया है।
वीडियो में एक शख्स दिख रहा है जिसने एक छोटी ट्रॉली में कई फोन रखे हैं। ये शख्स खाली सड़क पर इस ट्रॉली को लेकर घूम रहा है। कमाल की बात ये है कि इतने सारे एक्टिव फोन को लेकर चलने की वजह से गूगल मैप इस खाली सड़क पर ट्रैफिक जाम दिखा रहा है।
अपने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि ये मजेदार है लेकिन डरावना भी है। हम इन मैप्स पर आंख बंद कर के भरोसा करते हैं। उम्मीद है कि गूगल ने इसका कोई समाधान निकाला होगा जिससे बेवकूफ बनने से बचा जा सके।
करीब 2 मिनट के इस वीडियो पोस्ट करने के एक घंटे के अंदर हजारों लोग देख चुके हैं वहीं 300 से ज्यादा इसे रीट्वीट कर चुके हैं।