1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एप्पल लवर्स को आईफोन 8 के लिए करना होगा और इंतजार, अब नवंबर में लॉन्च होगा स्मार्टफोन

एप्पल लवर्स को आईफोन 8 के लिए करना होगा और इंतजार, अब नवंबर में लॉन्च होगा स्मार्टफोन

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 26, 2017 07:44 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 07:44 pm IST

दुनिया की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता एप्पल को अपने अगले स्मार्टफोन 'आईफोन 8' (iPhone 8) को बाजार में उतारने में दो महीने की देर हो सकती है।

एप्पल लवर्स को iPhone 8 के लिए करना होगा और इंतजार, अब नवंबर में लॉन्च होगा स्मार्टफोन- India TV Hindi
एप्पल लवर्स को iPhone 8 के लिए करना होगा और इंतजार, अब नवंबर में लॉन्च होगा स्मार्टफोन

फॉर्चून पत्रिका ने कहा है कि पहले एप्पल अपना यह फोन सितंबर में बाजार में उतारने वाली थी, लेकिन अब इसके नवंबर तक बाजार में आने की संभावना है। यह देरी आईफोन 8 में दिए जा रहे नए ओएलईडी स्क्रीन की प्रौद्योगिकीय जटिलता के कारण हो रहा है, क्योंकि इसकी वजह से कंपनी को फोन के सेंसर और कैमरा में भी बदलाव करना पड़ रहा है।

फॉर्चून ने प्रौद्योगिकी विश्लेषक मिंग चीन कुओ के हवाले से लिखा है, “इस फोन में एप्पल जो संशोधित ए11 प्रोसेसर चिप दे रही है, उसे 10 नैनोमीटर के नए माप के अनुरूप बनाया जा रहा है, जिससे इस फोन के निर्माण की प्रौद्योगिकी जटिलता बढ़ गई है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा