1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Asus Zenfone Max Pro M1 की सेल 14 को, 2 दिन चलती है इस सबसे पतले फोन की बैटरी

Asus Zenfone Max Pro M1 की सेल 14 को, 2 दिन चलती है इस सबसे पतले फोन की बैटरी

 Published : Jun 12, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 08:31 pm IST

अब आप भूल जाइए भारी भरकम फोन, जिनकी बैटरी कुछ घंटों में ही दम तोड़ देती है। दुनिया की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी आसुस अपनी जेनफोन सीरीज के तहत नया फोन मैक्‍स प्रो एम1 लेकर आई है।

asus- India TV Hindi
asus

नई दिल्‍ली। अब आप भूल जाइए भारी भरकम फोन, जिनकी बैटरी कुछ घंटों में ही दम तोड़ देती है। दुनिया की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी आसुस अपनी जेनफोन सीरीज के तहत नया फोन मैक्‍स प्रो एम1 लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसकी मदद से फोन 2 दिन तक चलता है। फोन की दूसरी बड़ी खासियत यह है कि 5000 एमएएच की बैटरी से लैस यह सबसे पतला स्‍मार्टफोन है।

इन खासियतों के बावजूद फोन की कीमत काफी कम है। कंपनी ने इसे 3जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्‍प के साथ पेश किया है। 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 10999 रुपए और 4 जीबी रैम वाला विकल्‍प 12999 रुपए में उपलब्‍ध है। इन खूबियों को पढ़कर आपका मन भी इसे खरीदने का उतावला हो रहा है तो बता दें कि यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। फोन की अगली सेल 14 जून को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी।

फोन की स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इसमें 5.99 इंच की फुल एचडी फुल व्‍यू स्‍क्रीन दी है। फोन 8.1 एंड्रॉयड ओरियो को सपोर्ट करता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि यह फोन 3 और 4 जीबी रैम के विकल्‍प के साथ आता है। 3 जीबी रैम के साथ आपको 32 जीबी की इनबिल्‍ट मैमोरी का सपोर्ट मिलेगा। वहीं 4 जीबी की रैम के साथ 64 जीबी की इनबिल्‍ट मैमोरी मिलेगी।

कंपनी के मुताबिक फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 5000 एमएएच की बैटरी है। जिसकी मदद से आप फोन को 2 दिनों तक लगातार यूज कर सकते हैं। वहीं फोन का आकार काफी पतला है जिसकी मदद से आपको फोन पकड़ने के लिए काफी अच्‍छी ग्रिप भी मिलती है। कैमरा फीचर की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्‍फी और वीडियोकॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो कि बोकेह इफेक्‍ट और सॉफ्टलाइट एलईडी से लैस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा