नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) ने अपने वीडियो कॉलिंग एप मीट पर फ्री अकाउंट के लिए अनलिमिटेड ग्रुप वीडियो कॉल की सुविधा को खत्म कर दिया है। यूजर्स को अब ग्रुप कॉलिंग के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिलेगा।
Related Stories
गूगल सपोर्ट पेज पर अपडेट के मुताबिक मीट यूजर्स को ग्रुप वीडियो कॉलिंग के समय 55 मिनट पर एक नोटिफिकेशन मिलता है कि उनकी कॉल खत्म होने वाली है। कंपनी ने अपडेट में कहा है कि कॉल की अवधि को बढ़ाने के लिए यूजर्स अपने गूगल अकाउंट को अपग्रेड कर सकते हैं, नहीं तो कॉल 60 मिनट पर खत्म हो जाएगी।
वन-ऑन-वन कॉल पर 24 घंटे तक और तीन या उसे अधिक लोगों के साथ 60 मिनट तक के लिए कॉल उपलब्ध होंगी। हालांकि, गुगल वर्क प्लेस के व्यक्तिगत सदस्य को 24 घंटे तक के लिए तीन या उसे अधिक लोगों के साथ आमने-सामने कॉल और ग्रुप कॉल कर सकते हैं।
गूगल ने पिछले साल घोषणा की थी कि गूगल अकाउंट वाले किसी भी व्यक्ति को महामारी के समय में बिना किसी समय सीमा के 100 लोगों के साथ फ्री मीटिंग कर सकते है। गूगल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसकी एकीकृत संचार और सहयोग सेवा कार्यस्थान अब गूगल खाते वाले सभी लोगों के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी खुशखबरी, सरकार दे सकती है DA में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी
यह भी पढ़ें: चीन की दोस्ती भी नहीं बचा पाई भारत के इस पड़ोसी देश को, अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल
यह भी पढ़ें: किसानों के लिए कमाई का सुनहरा मौका, खेतों में ये चीज लगाकर कर सकते हैं जमकर कमाई
यह भी पढ़ें: महंगे ईंधन पर SBI ने कही सरकार से ये बात...