1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आखिरी मौका, आज सिर्फ 4 रुपए में खरीद पाएंगे शाओमी फोन

आखिरी मौका, आज सिर्फ 4 रुपए में खरीद पाएंगे शाओमी फोन

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 12, 2018 09:47 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 09:47 pm IST

चीनी कंपनी शाओमी के स्‍मार्टफोन भारत में लोकप्रिय हैं उतनी ही लोकप्रिय कंपनी की डिस्‍काउंट सेल भी होती है। कंपनी की फ्लैश सेल हो या फिर एनिवर्सिरी सेल, ग्राहकों का रिस्‍पॉन्‍स हमेशा से ही शानदार रहा है।

Xiaomi - India TV Hindi
Xiaomi 

नई दिल्‍ली। चीनी कंपनी शाओमी के स्‍मार्टफोन भारत में लोकप्रिय हैं उतनी ही लोकप्रिय कंपनी की डिस्‍काउंट सेल भी होती है। कंपनी की फ्लैश सेल हो या फिर एनिवर्सिरी सेल, ग्राहकों का रिस्‍पॉन्‍स हमेशा से ही शानदार रहा है। इस समय शाओमी की चौथी एनिवर्सिरी सेल चल रही है। जिसमें ग्राहकों को टीवी से लेकर स्‍मार्टफोन तक मात्र 4 रुपए में खरीदने का मौका मिल रहा है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। ऐसे में यदि आप भी इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके लिए दोपहर 4 बजे आखिरी मौका हो सकता है।

इस सेल की सबसे बड़ी खासियत 4 रुपए में प्रोडक्‍ट पेशन करना है। इसके अलावा यहां पर कंपनी अपने कई लोकप्रिय मोबाइल को भारी डिस्‍काउंट के साथ पेश कर रही है। इसमें कंपनी के लेटेस्‍ट फोन रेडमी नोट 5ए और रेडमी नोट 5 प्रो शामिल हैं। इन दोनों फोन की ओपन सेल भी शुरू हो गई है। यहां पर ग्राहकों को एसबीआई कार्ड से खरीदारी करने पर 500 रुपए की अतिरिक्‍त छूट  भी मिल रही है। आइए जानते हैं शाओमी के किस प्रोडक्‍ट पर शानदार छूट मिल रही हैं।

सेल की बात करें तो शाम 4 बजे की सेल में आपको रेडमी वाई2 और एमआई बैंड खरीदने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि यह सेल पिछले तीन दिनों से जारी है। जिसमें ग्राहकों को रेडमी नोट 5, रेडमी वाई1और एमआई टीवी जीतने का मौका मिला था। यहां पर कई ग्राहकों को 4 रुपए में प्रोडक्‍ट हासिल करने का मौका मिला है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इन प्रोडक्‍ट की सेल अब खत्‍म हो चुकी है। अब अंतिम दिन आपको वाई 2 और एमआई बैंड पर ही ऑफर मिल रहा है।

यदि आप 4 बजे की सेल में चूक जाते हैं तो आपको 6 बजे की सेल में मौका मिलेगा। 6 बजे कंपनी की वेबसाइट पर ब्लिंक एंड मिस डील्‍स का आयो‍जन होगा। इसमें आपको कॉम्‍बो प्रोडक्‍ट मिलेंगे। जैसे पॉकेट स्‍पीकर और ईयरफोन 1499 रुपए में मिलेंगे। इसकी कीमत 1,898 रुपए है। वहीं 10,000 एमएएच का एमआई पावर बैंक 2आई के साथ Mi रोलर बॉल पेन कॉम्बो को 899 रुपए में मिलेगा। जिसकी वास्‍तविक कीमत 1,078 रुपए है।

इसके अलावा कंपनी के कई प्रोडक्‍ट छूट पर भी मिल रहे हैं। सेल में 29,999 रुपए का मी मिक्‍स 2 को 27,999 में खरीदने का मौका रहेगा। वहीं मी मैक्‍स 2 पर 1,000 रुपए की छूट मिल रही है। इस छूट के साथ आप इसे सिर्फ 14,999 रुपए में खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन्स के अलावा शाओमी के कई गैजट्स पर भी छूट दी जा रही है। इसमें एयर प्‍यूरिफायर शामिल है जिस पर 500 रुपए की छूट मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा