1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शाओमी एनिवर्सिरी सेल आज से शुरू, सिर्फ 4 रुपए में ऐसे खरीद सकते हैं एलईडी टीवी और स्‍मार्टफोन

शाओमी एनिवर्सिरी सेल आज से शुरू, सिर्फ 4 रुपए में ऐसे खरीद सकते हैं एलईडी टीवी और स्‍मार्टफोन

 Published : Jul 10, 2018 12:11 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 12:11 pm IST

आज के दिन आपको 15000 रुपए का शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो स्‍मार्टफोन या फिर मी टीवी मात्र 4 रुपए में खरीदने का मौका‍ मिल सकता है। दरअसल शाओमी भारत में अपनी चौथी सालगिरह मना रहा है।

Mi- India TV Hindi
Mi

नई दिल्‍ली। आज के दिन आपको 15000 रुपए का शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो स्‍मार्टफोन या फिर मी टीवी मात्र 4 रुपए में खरीदने का मौका‍ मिल सकता है। दरअसल शाओमी भारत में अपनी चौथी सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर शाओमी एमआई एनिवर्सिरी सेल लेकर आया है। यह ऑफर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट एमआई.कॉम पर उपलब्‍ध होगा।

एनिवर्सिरी सेल मंगलवार से शुरू हो गई है और यह 12 जुलाई तक चलेगी। तीन दिन तक चलते वाली इस एनिवर्सिरी सेल में सभी यूजर हिस्‍सा ले सकते हैं। यहां पर आप मात्र 4 रुपये में एमआई का एलईडी स्मार्ट टीवी 4 (55 इंच), रेडमी वाई2, रेडमी नोट 5 प्रो और मी बैंड 2 जैसे स्‍मार्ट गैजेट्स खरीद सकते हैं। वहीं आपको एमआई मिक्‍स 2 और शाओमी एमआई मैक्‍स 2 स्‍मार्टफोन पर 1000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है।

यहां पर आपको एक्‍स्‍ट्रा डिस्‍काउंट भी मिल सकता है। कंपनी ने इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक के लिए एसबीआई, पेटीएम और मोबीक्विक के साथ करार किया है। शाओमी की एनिवर्सिरी सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको 500 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए खरीदारी की न्यूनतम राशि 7,500 रुपए होनी चाहिए। इसी तरह से पेटीएम से 8,999 रुपए की न्यूनतम खरीदारी पर 500 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा पेटीएम के जरिए फ्लाइट बुकिंग के साथ 1,000 रुपए का कैशबैक और सिनेमा टिकट के साथ 200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं मोबीक्विक से खरीदारी करने पर 25 प्रतिशत कैशबैक (अधिकतम 3,000 रुपए) मिलेगा।

एनिवर्सिरी फ्लैश सेल की बात करें तो इसके तहत 10 से 12 जुलाई तक हर दिन शाम 4 बजे 4 रुपये में प्रोडक्‍ट जीतने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप Redmi वाई1, मी एलईडी स्‍मार्ट टीवी 4 (55 इंच), मी बॉडी कंपो‍जीशन स्‍केल, रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी वाई 2 और मी बैंड 2 जैसे प्रोडक्‍ट मात्र 4 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं शाओमी मी मिक्स 2 को 27,999 रुपए में बेचा जा रहा है। शाओमी मी मैक्स 2 को 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसकी एमआरपी 15,999 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा