स्मार्टफोन यूज़ करने वाले हर किसी शख्स का सपना आईफोन, सैमसंग गैलेक्सी या गूगल पिक्सल खरीदने का होता है। लेकिन ऊंची कीमत के चलते लोग चाह कर भी इसे खरीद नहीं पाते। लेकिन अब अब एक शानदार ऑफर आ गया है जिसके साथ आप आईफोन को सबसे कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। यह ऑफर देश की प्रमुख ईकॉमर्स साइट और पेमेंट वॉलेट पेटीएम पर चल रहा है। जिसमें आईफोन सहित, गूगल पिक्सल, गैलेक्सी नोट 8 जैसे हाईएंड फोन पर भारी कैशबैक और डिस्काउंट मिल रहा है।
Related Stories
ऑफर की बात करें तो पेटीएम पर सबसे बड़ा ऑफर आईफोन X पर मिल रहा है। यहां इस फोन पर सबसे ज्यादा 9,500 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। कीमत की बात करें तो आईफोन एक्स के 256 जीबी वेरिएंट की मौजूदा कीमत 1,08,930 रुपए है। लेकिन पेटीएम मॉल पर आप इस फोन को 9,500 रुपए के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। यहां पर आईफोन एक्स का 64जीबी वेरिएंट 91,500 रुपए में उपलब्ध है, जिसमें 9,000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है।
इसके अलावा गूगल के फ्लैगशिप डिवाइस पिक्सल 2 पर 7,000 का कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर के साथ यह फोन 47,598 रुपए में उपलब्ध है। वहीं पिक्सल 2 XL को आप 8,000 के कैशबैक के साथ 55,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यही नहीं आईफोन 7 के सभी वेरिएंट्स पर पेटीएम द्वारा 4,750 रुपए से लेकर 5,500 रुपए का कैशबैक मिल रहा है।
यहां पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर भी ऑफर है। आप इस फोन को 59,000 रुपए में 8,000 रुपए के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। वहीं गैलेक्सी एस8 8,000 के कैशबैक के साथ 45,990 रुपए में मिल रहा है। यहां गैलेक्सी एस7 एज को 35,900 रुपए में उपलब्ध है। आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड प्रयोग करने पर आपको 10% का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल सकता है।